आज कल फिल्में सौ करोड़ ही नहीं हजार करोड़ का बिजनेस कर रही हैं, ऐसे में फिल्मों को बनाने का खर्च भी बढ़ रहा है. फिल्म में भव्य सेट और खूबसूरत यूनिक कॉस्ट्यूम भी इस्तेमाल हो रहे हैं, वहीं स्टार्स की फीस भी बढ़ रही है. अगर फिल्म बड़ी बजट की है तो इसे बनाने में 400 से 500 करोड़ तक का खर्च भी आ रहा है. फिल्म को भव्य बनाने के लिए स्टार्स के कॉस्ट्यूम्स पर भी जमकर खर्चा होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन महंगे-महंगे कपड़ों का फिल्म की शूटिंग के बाद क्या किया जाता है, इसकी पीछे भी पूरी एक कहानी है.

कुछ फिल्में यादगार और ऐतिहासिक होती हैं, इन फिल्मों के किरदार के साथ ही उनके कपड़े भी मशहूर हो जाते हैं. ऐसे में इन कपड़ों की नीलामी कर दी जाती है और लोग लाखों खर्च कर इन्हें खरीदते हैं. फिल्म देवदास में आपको माधुरी दीक्षित का वह हरे रंग वाला लहंगा तो याद ही होगा, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस लहंगे को तीन करोड़ रुपए में बेचा गया. वहीं सलमान खान का वह तौलिया जिससे वह फिल्म मुझसे शादी करोगी में हुक स्टेप करते हैं, वह एक लाख 45 हजार में बिका.

एक फिल्म के कपड़ों को दोबारा दूसरी फिल्म में इस्तेमाल भी किया जाता है. मिक्स मैच करने प्रोडक्शन हाउस के लोग इसे इस्तेमाल करते हैं. हालांकि लीड एक्टर्स को इन्हें नहीं दिया जाता, लेकिन छोटे-मोटे किरदारों या बैकग्राउंड डांसर को इन्हें पहनाया जाता है. बताया जाता है कि फिल्म बंटी और बबली का ‘कजरारे' सॉन्ग वाला ऐश्वर्या राय का लहंगा, फिल्म बैंड बाजा बारात के एक गाने में बैकग्राउंड डांसर को दे दिया गया था.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
कुछ प्रोडक्शन हाउस कपड़ों को ऑर्डर पर लेते हैं और फिर शूटिंग शेड्यूल खत्म होने के बाद उन्हें वापस कर दिया जाता है. टीवी सीरियल्स में भी ऐसा होता है, फिल्मों के स्टार्स के साथ भी ऐसा किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं