अभिनेता अजय देवगन की फिल्म भोला सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. फिल्म भोला में अजय देवगन के एक्शन के साथ अन्य कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. उनमें से एक चाइल्ड एक्ट्रेस हिरवा त्रिवेदी हैं. हिरवा त्रिवेदी फिल्म में भोला की बेटी का रोल कर रही हैं, जिसका नाम ज्योति है. हिरवा त्रिवेदी ने फिल्म में ज्योति के रोल को बखूबी निभाया है, जिसके लिए हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. ऐसे में हम आपको हिरवा त्रिवेदी से जुड़ी खास बातें बताते हैं.
हिरवा त्रिवेदी का नाम 18 अप्रैल साल 2014 में गुजरात के राजकोट में हुआ था. गुजराती परिवार से संबंध रखने वाली 9 साल की हिरवा त्रिवेदी फिल्म भोला से पहले टीवी शो और वेब सीरीज में भी एक्टिंग कर चुकी हैं. उन्हें पहली बार साल 2019 में एक प्रिंटर कंपनी के ऐड में देखा गया था. इसके बाद हिरवा त्रिवेदी साल 2020 में स्टार प्लस के गुम है किसी के प्यार में शो में नजर आई थीं. इस शो में उन्होंने हरणी देशपांडे का रोल किया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
साल 2021 में हिरवा त्रिवेदी सब टीवी के शो शुभ-लाभ: आपके घर में और जी टीवी के काशीबाई बाजीराव बल्लाल में नजर आई थीं. साल 2022 में वह एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज आंटी में काम कर चुकी हैं. साल 2019 में वह हेल्दी बेबी कॉम्पिटिशन में अपनी खूबसूरत आंखों के लिए अवॉर्ड जीत चुकी हैं. अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिरवा त्रिवेदी का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने चाइल्ड एक्ट्रेस के टैलेंट की जमकर तारीफ की है. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर जमकर वायरल हो रहा है.
अंबानी के कार्यक्रम में पहुंचे रजनीकांत, दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक सहित कई सितारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं