बॉक्स ऑफिस के बाद अब अभिनेता अजय देवगन की फिल्म भोला ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. अभिनेता की यह फिल्म पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज से पहले फिल्म भोला ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है. ऐसे में भोला के मेकर्स और खुद अजय देवगन को अब ओटीटी से उम्मीदें हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए अब फिल्म को ओटीटी पर जल्द रिलीज करने का फैसला किया गया है.
भोला ओटीटी पर होगी रिलीज
खबरों की मानें तो अजय देवगन की फिल्म भोला मई के बीच में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी. अमेजन ने फिल्म के राइड्स हासिल कर लिए हैं. हालांकि फिल्म भोला कब रिलीज होगी इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने अपने पहले दिन 11.2 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, लेकिन देखते ही देखते अजय देवगन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पस्त होती चली गई.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बॉक्स ऑफिस पर पस्त रही भोला
फिल्म भोला ने लगभग 80 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई की थी. बताया जा रहा है कि अजय देवगन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत तक नहीं निकाल सकी. फिल्म भोला में अजय देवगन के साथ तब्बू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, मकरंद देशपांडे, गजराज राव और अमला पॉल जैसी कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. बीते दिनों फिल्म भोला का ट्रेलर रिलीज हुआ था. जिसे काफी पसंद किया गया था.
'किसी का भाई किसी की जान' के सितारे फिल्म के प्रचार में कर रहे दिन-रात एक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं