फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में अभिनेता सलमान खान, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर मुख्य भूमिका में हैं. सलमान खान के फैंस उनकी इस फिल्म का लंबे वक्त से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साथ ही बहुत से फैंस ने फिल्म किसी का भाई किसी की जान देखने के लिए फर्स्ट डे फर्स्ट शो का टिकट भी बुक कर ली है. इस बीच सलमान खान की टिकट की कीमत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.
मशहूर फिल्ममेकर विवेक वासवानी ने ट्विटर पर फिल्म किसी का भाई किसी की जान की हैरान कर देने वाली टिकट की कीमत बताई है. उन्होंने बताया है कि सलमान खान की फिल्म की एक टिकट 1320 रुपये की मिल रही है. विवेक वासवानी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं ईद और भाई की फिल्म और सभी चीजों को समझता हूं! लेकिन मैं 1320/- प्रति सीट नहीं समझता. 400/- प्रति पॉपकॉर्न के साथ, इस लिहाज 4 लोगों के परिवार के लिए 10 हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं! कार पार्किंग और अन्य हर तरह की चीजों की अभी कोई गिनती नहीं है. मेरा विश्वास कीजिए, वे ओटीटी पर देखने के लिए कुछ दिन इंतजार करेंगे.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
I understand Eid and Insignia and Bhais film and all! I don't understand 1320/- per seat. With popcorn at 400/- per, it's going to cost 10k for a family of 4 for this treat! Not counting car parking and other sundries. Trust me, they'll wait a few days to see on OTT. pic.twitter.com/RsLshVHzV2
— Viveck Vaswani (@FanViveck) April 18, 2023
यानी साफ है कि एक बड़े परिवार को सलमान खान की फिल्म देखने के लिए अच्छी-खासी मोटी रकम खर्च करनी होगी. बात करें फिल्म किसी का भाई किसी की जान की तो फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन का इस फिल्म को लेकर कहा है, 'फिल्म से अच्छे नंबर आएंगे. पहले दिन फिल्म 15-20 करोड़ रुपये कमा सकती है. इसके बाद फिल्म 25-30 करोड़ ला सकती है. फिल्म को लगभग 4,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है. फिल्म पूरी तरह से सलमान खान के फैन्स और मास के लिए बनाई गई है. फैमिली एंटरटेनर है. इसका म्यूजिक अच्छा. एक्शन है. किसी का भाई किसी की जान को मसाला फिल्म बनाने वाली हर सामग्री इसमें मौजूद है.'
Priyanka Chopra ने कहा, "एक समय था जब मैं कई दिनों तक बिना सोए और खाना खाए रहती थी"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं