विज्ञापन

जिस एक्ट्रेस के साथ दी ब्लॉक बस्टर उसके साल 34 साल तक नहीं किया काम, जब साथ आए तो पर्दे पर सलमान के सामने अपने असली पति के साथ थी ये हीरोइन

सलमान खान ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दीं लेकिन फिर भी कई मौके ऐसे भी रहे जब हिट देने के बाद भी भाईजान ने उस एक्ट्रेस के साथ दोबारा काम नहीं किया.

जिस एक्ट्रेस के साथ दी ब्लॉक बस्टर उसके साल 34 साल तक नहीं किया काम, जब साथ आए तो पर्दे पर सलमान के सामने अपने असली पति के साथ थी ये हीरोइन
सलमान भाई की इस हीरोइन को पहचान पाए आप ?
Social Media
नई दिल्ली:

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को रिलीज हुए तीन साल हो गए हैं. इस फिल्म में उन्होंने कई सितारों को लॉन्च किया. इन्हीं में से एक थे सिद्धार्थ निगम. सिद्धार्थ निगम ने क्राइम-सस्पेंस वेब सीरीज 'कप्तान' से ओटीटी में डेब्यू किया है. इस सीरीज में वे एक निगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी सराहना मिल रही है. ऐसी ही सराहना उन्हें सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए मिली थी. इस फिल्म में उन्होंने सलमान के छोटे भाई की भूमिका निभाई थी. मंगलवार 21 अप्रैल को फिल्म ने रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए.

इस मौके पर अभिनेता ने इंस्टाग्राम के जरिए यादों को फिर से ताजा किया. अभिनेता ने फिल्म की टीम के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. इनमें फिल्म की शूटिंग से लेकर प्रमोशन की तस्वीरें शामिल हैं. अभिनेता ने सलमान खान के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए लिखा, "'किसी का भाई किसी की जान' के रिलीज हुए तीन साल पूरे होने की शुभकामनाएं. सलमान सर, मुझे हमेशा मार्गदर्शन और प्यार देने के लिए शुक्रिया. आपके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका देने के लिए मैं आपका आभारी हूं."

तमिल फिल्म का रीमेक थी किसी का भाई किसी की जान

साल 2023 में रिलीज हुई एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था. यह तमिल फिल्म 'वीरम' (2014) की रीमेक है. फिल्म की कहानी सलमान खान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने भाइयों की शादी करवाने के लिए अपनी प्रेमिका (पूजा हेगड़े) के परिवार से दुश्मनी मोल लेता और उन्हें बचाने के लिए लड़ता है. फिल्म में एक हाईलाइट भी थी जिसका कनेक्शन पास्ट से था.

सलमान खान ने भाग्यश्री के साथ शेयर की स्क्रीन

सलमान भाग्यश्री की फिल्म मैंने प्यार किया किसने नहीं देखी. ऐसी क्लासिक हिट देने वाले सलमान ने इस फिल्म के बाद कभी भाग्यश्री के साथ काम नहीं किया था. लेकिन इस फिल्म में ये व्रत टूटा. फिल्म में भाग्यश्री का एक कैमियो था और इस सीन में मैंने प्यार किया वाला सीन ही रीक्रिएट किया गया था. मजेदार ट्विस्ट ये था कि नए सीन में भाग्यश्री अपने असली पति हिमालय के साथ सलमान के सामने आती हैं.

बता दें कि फिल्म में सलमान खान, राघव जुरैल, जस्सी गिल, पूजा हेगडे़ और सिद्धार्थ निगम के अलावा, वेंकटेश, जगपति बाबू, भूमिका चावला, शहनाज गिल और पलक तिवारी जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया और देवी श्री प्रसाद ने दिया था.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Movies, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Salman Khan Age, Salman Khan Net Worth, Salman Khan Wife, Salman Khan Marriage, Salman Khan Father, Salim Khan, Maine Pyar Kiya, Maine Pyar Kiya Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com