विज्ञापन

King Teaser: खून से सना चेहरा, मुंह में हुकुम का इक्का...17 सेकेंड के टीजर में छाए शाहरुख खान, फैंस बोले- पिक्चर अभी बाकी है

शाहरुख खान की फिल्म किंग का नया टीजर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. महज 17 सेकंड के वीडियो में SRK का खतरनाक अंदाज देखने के बाद फैंस अब 24 दिसंबर 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

King Teaser: खून से सना चेहरा, मुंह में हुकुम का इक्का...17 सेकेंड के टीजर में छाए शाहरुख खान, फैंस बोले- पिक्चर अभी बाकी है
किंग के नए टीजर को देख खुश हुए फैन्स, दे रहे प्रतिक्रियाएं

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अगली फिल्म ‘किंग' (King) को लेकर लगातार चर्चा में हैं. फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह है और अब इसके नए प्रमोशनल वीडियो ने एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. महज 17 सेकंड के इस वीडियो में शाहरुख का ऐसा अंदाज देखने को मिला है, जो उनके फैंस ने पहले कम ही देखा होगा. बिखरे बाल, चेहरे पर चोट के निशान और खून से सना होंठ उनके किरदार को बेहद खतरनाक लुक दे रहे हैं. वीडियो में शाहरुख के मुंह में ताश का हुकुम का इक्का भी नजर आता है. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

शाहरुख के अंदाज ने खींचा ध्यान

वीडियो की शुरुआत शाहरुख खान के रफ एंड टफ लुक से होती है. वह अपने दांतों के बीच हुकुम के बादशाह वाला ताश का पत्ता दबाए दिखाई देते हैं. इसी दौरान स्क्रीन पर लिखा आता है, ‘पिक्चर अभी बाकी है!' यह डायलॉग उनकी फिल्म ‘ओम शांति ओम' के मशहूर डायलॉग की याद दिलाता है. इसके बाद तेज म्यूजिक के बीच एक ग्लव्स पहना हाथ फटे हुए ताश के पत्ते को दिखाता है. स्क्रीन पर ‘किंग अकेला काफी है!' लिखा नजर आता है. इसके बाद शाहरुख बर्फ से ढके पहाड़ की चोटी पर खड़े दिखाई देते हैं. वीडियो में ‘2 मंथ्स टू गो' का मैसेज भी दिया गया है. यानी फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दो महीने बाकी हैं.

खून से सनी शर्ट और जबरदस्त एक्शन

वीडियो में आगे कई दमदार एक्शन सीन की झलक दिखाई देती है. कहीं कांच टूटता नजर आता है, तो कहीं लाल रंग के मलबे के बीच तबाही का माहौल दिखता है. एक सीन में शाहरुख सफेद शर्ट पहने नजर आते हैं, जिस पर खून लगा है और उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं. वहीं, एक दूसरे सीन में वह पीली जैकेट और सनग्लासेस में जेल जैसी जगह के बाहर दिखाई देते हैं.

वीडियो के आखिर में फिल्म का टाइटल ‘किंग' सामने आता है और रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 बताई जाती है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा गया, ‘इंतजार कम हो रहा है, दहाड़ और तेज हो रही है.' शाहरुख के इस नए लुक को देखकर फैंस उनकी एक्शन से भरपूर वापसी को लेकर उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें: 30 साल पुराना रेखा का वो कल्ट गाना, जिसे परिवार संग देखने से कतराते थे लोग, दो हॉलीवुड गानों से था प्रेरित, Gen-Z के जमाने में फिर हुआ वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, King, King Teaser, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com