विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2022

KBC 14: अमिताभ बच्चन ने इस कंटेस्टेंट को दिया भगवान का 'दर्जा', बिग बी ने इमोशनल होकर कही ये बड़ी बात

अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने क्विज रियलिटी शो केबीसी 14 (कौन बनेगा करोड़पति 14) को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. शो में आए कंटेस्टेंट्स से बिग बी कई सवाल पूछते हैं. साथ ही उनकी निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारी बातें भी करते हैं.

KBC 14: अमिताभ बच्चन ने इस कंटेस्टेंट को दिया भगवान का 'दर्जा', बिग बी ने इमोशनल होकर कही ये बड़ी बात
अमिताभ बच्चन ने इस कंटेस्टेंट को दिया भगवान का 'दर्जा'
नई दिल्ली:

अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने क्विज रियलिटी शो केबीसी 14 (कौन बनेगा करोड़पति 14) को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. शो में आए कंटेस्टेंट्स से बिग बी कई सवाल पूछते हैं. साथ ही उनकी निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारी बातें भी करते हैं. वहीं बहुत से कंटेस्टेंट्स केबीसी 14 की हॉट सीट पर बैठकर अपनी जिंदगी के अच्छे और बुरे अनुभवों को दिग्गज अभिनेता के साथ शेयर करते रहे हैं. अब एक कंटेस्टेंट को अमिताभ बच्चन ने भगवान का दर्जा दिया है. साथ ही कंटेस्टेंट की बात सुनकर अमिताभ बच्चन इमोशनल भी हो गए. 

सोनी टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर केबीसी 14 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है. जिसमें केबीसी 14 की हॉट सीट पर राजस्थान की महिला टीचर शोभा कुंवर बैठी नजर आईं. शो में पहुंचकर उन्होंने अमिताभ बच्चन को अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताया. शोभा कुंवर बिग बी से कहतीं, 'शादी के 16 साल तक मैं हाउसवाइफ रही हूं. बच्चे हुए नहीं तो मैंने सोचा कोई स्कूल ज्वाइन करती हूं. लेकिन मैं इस केबीसी की वजह से शिक्षक हूं. केवल यही नहीं केबीसी की वजह मैं केवल आज 1 बच्चे की मां नहीं बल्कि 450 बच्चों की मां हूं.'

अमिताभ बच्चन शोभा कुंवर की यह बात सुनकर इमोशनल हो जाते हैं और कहते हैं, 'दो लोगों को भगवान का दर्जा दिया जाता है, गुरु और मां. आप दोनों हैं.' सोशल मीडिया पर केबीसी 14 का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अमिताभ बच्चन के फैंस और शो के दर्शक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इससे पहले केबीसी 14 के सेट पर अमिताभ बच्चन उस वक्त इमोशन हुए थे जब उन्हें एक कंटेस्टेंट ने चिट्ठी पढ़कर सुनाई थी. 

Airport Spotting: सुनील शेट्टी, शेफाली जरीवाला समेत कई सितारे एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KBC 14, Kaun Banega Crorepati 14, Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Emotional In KBC 14, Kbc 14 Contestants, Shobha Kunwar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com