कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में विक्की कौशल के साथ शादी की थी और इस महीने अपने पति विक्की कौशल के साथ हनीमून के लिए मालदीव भी गईं. कैटरीना ने हनीमून की तस्वीरें इंस्टा पर फैंस के साथ शेयर की हैं. फोटो में कैटरीना समंदर किनारे मस्ती करती दिख रही हैं. इस फोटो में उनके बाल खुले हुए हैं और वह दिल खोलकर मुस्करा रही हैं. इस पोस्ट को उन्होंने कैप्शन दिया है, माई हैप्पी प्लेस. Katrain Kaif की इस फोटो पर फैन्स बहुत ही प्यार कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, 'अगर क्यूट होना क्राइम होता तो आज आप जेल में होतीं.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि Katrain Kaif और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को शादी की थी . शादी को लेकर उन्होंने अंत तक गोपनियता बनाए रखी. इस शादी में केवल फैमिली और फ्रेंड्स शामिल हुए थे. शादी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा, ‘हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है जो हमें इस क्षण तक ले आई है. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू कर रहे हैं.' कैटरीना कैफ ने हाल ही में विक्की कौशल के साथ लोहड़ी भी मनाई थी.
वर्कफ्रंट की बात करें तो Katrain Kaif 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी और जल्द ही कटरीना 'जी ले जरा' की शूटिंग भी शुरू करेंगी और उनके साथ इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी. इस फिल्म से फरहान अख्तर निर्देशन में वापसी करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं