विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बीते 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए. इन दोनों की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादी रही. आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक विक्की-कैटरीना की शादी के बारे में छोटी सी छोटी डिटेल जानने को उत्सुक थे. वहीं शादी में कैमरे की मनाही के बाद कपल ने खुद अपनी वेडिंग फोटोज को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. शादी के बाद कैटरीना और विक्की मुंबई पहुंच गए हैं, जिसकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं.
हाथ में चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए दिखीं कैटरीना कैफ
इन तस्वीरों को इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के पेज से शेयर किया गया है. फोटोज में आप कैटरीना को हाथ में चूड़ा और मांग में सिंदूर के साथ देख सकते हैं. तस्वीरों में कैटरीना अपने लुक में काफी खूबसूरत दिख रही हैं. उनका सिंपल लुक देखने के बाद फैन्स उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. कैटरीना लाइट पिंक कलर के सूट और खुले बाल में बहुत गॉर्जियस लग रही थीं. वहीं विक्की व्हाइट शर्ट और पैंट में बहुत हैंडसम नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें विक्की कौशल अपनी नई नवेली दुल्हन को लोगों से बचाते हुए भी दिख रहे हैं.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
गौरतलब है कि विक्की और कैटरीना ने काफी समय तक एक दूसरे को सीक्रेटली डेट करने के बाद अचानक शादी का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया था. वहीं अब जब दोनों की शादी हो गई है तो इनके फैन्स भी बहुत खुश हैं.
ये भी देखें: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल के शादी समारोह की नई तस्वीरें आईं सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं