कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फ्रेडी' को लेकर सुर्खियों में हैं. अभिनेता की इस फिल्म का टीजर और पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसे कार्तिक आर्यन के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म फ्रेडी के टीजर और पोस्टर को देखकर कहा जा सकता है कि इसमें कार्तिक आर्यन एक डेंटिस्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं. फिल्म में डेंटिस्ट का रोल करने के लिए अभिनेता को न केवल काफी मेहनत करनी पड़ी, बल्कि वजन भी बढ़ाना पड़ा और खुद को भूलना तक पड़ा था.
इस बात का खुलासा खुद कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया के जरिए किया है. कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म फ्रेडी की मेकिंग से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि फिल्म में डेंटिस्ट डॉक्टर बनने के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ी थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने खास पोस्ट भी लिखा है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, '14 किलो वजन बढ़ाने से लेकर क्लिनिक जाने और डेंटिस्ट से स्किल सीखने तक. फ्रेडी बनना मेरे लिए एक कभी न भूल पाने वाले सफर जैसी रही है... मानसिक और शारीरिक रूप से अपनी सीमाओं को पार करते हुए अपने वास्तविक स्वरूप को भूलकर फ्रेडी में बदल गया. इस चुनौतीपूर्ण ऑन-स्क्रीन परिवर्तन के लिए एक अद्भुत टीम के साथ काम करके खुशी हुई.' सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेता के फैंस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं