विज्ञापन

42 की उम्र में मां बनेंगी करिश्मा तन्ना, बेबी शॉवर में झूमा परिवार, ट्रेडिशन लुक में एक्ट्रेस की हुई गोदभराई

Karishma Tanna God Bharai: करिश्मा तन्ना 42 की उम्र में मां बनने जा रही हैं, जिसके चलते हाल ही में उनकी गोदभराई यानी बेबी शॉवर का आयोजन किया गया था. इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं. 

42 की उम्र में मां बनेंगी करिश्मा तन्ना, बेबी शॉवर में झूमा परिवार, ट्रेडिशन लुक में एक्ट्रेस की हुई गोदभराई
करिश्मा तन्ना की गोदभराई की तस्वीरें और वीडियो
नई दिल्ली:

टेलीविजन और सिनेमा की दुनिया में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा जिंदगी के नए पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं. दरअसल, करिश्मा तन्ना 42 की उम्र में मां बनने जा रही हैं. हाल ही में कपल ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट की और उन्होंने आने वाले नन्हे मेहमान की जानकारी फैंस को दी. वहीं अब कपल ने अपने ट्रैडिशनल गोदभराई (बेबी शॉवर) सेरेमनी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही है. वहीं उसमें कपल ही नहीं उनका परिवार भी झूमता दिख रहा है. जबकि करिश्मा तन्ना का ट्रेडिशनल लुक काफी चर्चा में हैं. 

करिश्मा तन्ना की गोदभराई की तस्वीरें और वीडियो

करिश्मा तन्ना की गोदभराई में दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए. यह म्यूजिकल शाम थी. जहां हर हर महादेव कहकर जश्न मनाते हुए सभी नजर आ रहे थे. दूसरे वीडियो में करिश्मा तन्ना को गोल्ड और क्रीम कलर की साड़ी में उन्होंने दक्षिण भारतीय 'गोद भराई' की सुंदर तुलु रस्मों और पवित्र परंपराओं के बारे में लिखा. 

करिश्मा तन्ना ने की थी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा कैप ने प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें पहली तस्वीर में वह कैप पहने हुए नजर आ रहे है, दोनों की कैप पर करिश्मा की कैप पर “मॉम” और उनके पति की कैप पर “डैड” लिखा हुआ था. दूसरी तस्वीर में दोनों छोटे-से बच्चे का जूता हाथ में लिए मुस्कुराते हुए दिख रहे थे. अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में बताया कि "एक छोटा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा उपहार अगस्त 2026."

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय के फैंस का इंतजार खत्म, कान्स के रेड कार्पेट पर छाईं बच्चन परिवार की बहू, फैंस बोले- स्टनिंग

करिश्मा तन्ना की शादी को हुए 4 साल

करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को दुबई-आधारित व्यवसायी वरुण बंगेरा से मुंबई में शादी की थी. उनकी शादी एक निजी समारोह में हुई, जिसमें गुजराती और दक्षिण भारतीय परंपराओं का संगम था. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए 'न्यू ईयर ईव' पर एक पार्टी में हुई थी. मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार. करीब एक साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने नवंबर 2021 में सगाई कर ली थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karishma Tanna, Karishma Tanna Baby Shower, Karishma Tanna God Bharai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com