विज्ञापन

करिश्मा तन्ना ने 42 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

मशहूर टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने शादी के चार साल बाद 42 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है. करिश्मा और उनके पति वरुण ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है.

करिश्मा तन्ना ने 42 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी
karishma tanna bless with baby boy
instagram

karishma tanna bless with baby boy: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के घर खुशियों की किलकारी गूंजी है. करिश्मा 42 की उम्र में एक बेटे को जन्म दिया है. जिसकी जानकारी उन्होंने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है. इस गुड न्यूज के बाद उनकी पोस्ट पर उनके रिश्तेदारों और फैंस और दोस्तों के शुभकांनाएं संदेश आने शुरू हो गए है. घर में नए मेहमान के आने की खबर के बाद से माता पिता समेत परिवार बेहद खुश है. 

हर पल फैंस को दिया था प्रेगनेंसी का अपडेट

करिश्मा तन्ना अपनी प्रेगनेंसी  को लेकर काफी खुश थी. और इसकी हर पल अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रही है. हाल ही में उनके प्रेगनेंसी के दोनों फोटोशूट काफी वायरल रहे थे, जिसमें उनका प्रेग्नेसी ग्लों काफी देखा जा रहा था.

इंस्टाग्राम  पर शेयर की गुड न्यूज

करिश्मा ने अपने अधिकारिक इस्टाग्रांम अकाउंट पर एक पिक शेयर करते हुए नीचे अपने चाहनेवालों के लिए एक छोटा सा मैसेज लिखा है, जिसमें उन्होंने  लिखा की गुरु पूर्णिमा के पवित्र दिन 29 जुलाई 2026 को हमारे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद हमारे साथ आया है ✨🤍 हमारी दुनिया में हमारे नन्हे से मेहमान का हार्दिक स्वागत है.

हमारी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, नन्हे से मेहमान.

शानदार रहा है एक्टिंग करियर

करिश्मा तन्ना की पहचान एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इंदिरा विरानी (इंदु) से पहचान मिली थी. उस म. करिश्मा की हाईट ने उन्हें इंड्रस्ट्री में एक अलग पहचान दी थी. इसके बाद कई  रियलिटी शोज़ में भी उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा. वह 'बिग बॉस 8' की विनर रहीं और इसके बाद 'खतरों के खिलाड़ी 10' में भी उन्होंने अपने साहसी अंदाज से दर्शकों को खूब प्रभावित किया. बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो करिश्मा 'संजू' और 'सूरज पे मंगल भारी' जैसी चर्चित फिल्मों में अपनी वर्सैटिलिटी दिखा चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: करिश्मा तन्ना के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, नए मैटरनिटी फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karishma Tanna, Varun Bangera, Television, Enterainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com