विज्ञापन

Drishyam 3 box office Collection Day 2: 66 वर्षीय सुपरस्टार का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, डबल डिजिट में दूसरे दिन भी कमाई, 100 करोड़ के पहुंची करीब

Drishyam 3 box office Collection Day 2: 66 वर्षीय सुपरस्टार मोहनलाल की दृश्यम 3 का तांडव दुनियाभर में देखने को मिला है, जिसने धमाकेदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन भी डबल डिजिट ओपनिंग जारी रखी. 

Drishyam 3 box office Collection Day 2: 66 वर्षीय सुपरस्टार का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, डबल डिजिट में दूसरे दिन भी कमाई, 100 करोड़ के पहुंची करीब
Drishyam 3 box office Day 2 दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 2
नई दिल्ली:

Drishyam 3 box office Collection Day 2: 66 वर्षीय सुपरस्टार मोहनलाल की दृश्यम 3 का तांडव पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. हालांकि कई बार देखा गया है कि पहले दिन जहां फिल्मों की ओपनिंग ज्यादा होती है तो वहीं दूसरे दिन आंकड़ा बहुत नीचे चला जाता है. लेकिन बात करें दृश्यम 3 की तो पहले दिन फिल्म 50 करोड़ के करीब पहुंच गई तो वहीं दूसरे दिन आंकड़ा 75 करोड़ तक पहुंच गया है. इसके साथ ही पहले वीकेंड पर उम्मीद है कि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 15.85 करोड़ की कमाई भारत में हासिल की थी. जबकि दूसरे दिन 11.05 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है, जिसके बाद दृश्यम 3 का नेट कलेक्शन 26.90 करोड़ पहुंचा है. वहीं इंडिया ग्रॉस 31.18 करोड़ हुआ है. 

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय के फैंस का इंतजार खत्म, कान्स के रेड कार्पेट पर छाईं बच्चन परिवार की बहू, फैंस बोले- स्टनिंग

दृश्यम 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 2 

मोहनलाल की दृश्यम 3 के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो दूसरे दिन 20 करोड़ कमाई हुई. जबकि ओवरसीज ग्रॉस 45 करोड़ तक दो दिन में पहुंच गया है. इसके बाद 76.18 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन हो गया है. 

दृश्यम 3 का अन्य भाषाओं में कलेक्शन 

21 मई को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हुई दृश्यम 3 ने मलयालम भाषा में 9.85 करोड़ की कमाई की है, जो सबसे ज्यादा है. इसके बाद तेलुगू में 70 लाख का कलेक्शन हासिल किया है. फिर तमिल भाषा में 40 लाख की कमाई हासिल की है. वहीं कन्नड़ भाषा में कलेक्शन 10 लाख का ही हो पाया है. 

ये भी पढ़ें- आशा भोसले की नातिन की मोहम्मद सिराज से उड़ी थीं डेटिंग की खबरें, जनाई भोसले कहा था- मैं उन पर निर्भर हूं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drishyam 3, Drishyam 3 Box Office, Drishyam 3 Collection, Drishyam 3 Box Office Collection Day 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com