बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) फिल्मों के साथ-साथ विज्ञापन की शूटिंग में भी खासी व्यस्त रहती हैं. इसके साथ करीना सोशल मीडिया पर भी फैन्स को अपने इंवेट्स की जानकारी देती रहती हैं. अब करीना कपूर और भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) शूटिंग के लिए एक साथ आए हैं. दोनों की तस्वीरों से पूरा सोशल मीडिया पटा हुआ है. वुम्पला ने भी करीना और युवराज की फोटो शेयर की है, जिसमें बेबो, युवी के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. दोनों की तस्वीरें अब वायरल है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
करीना कपूर इन तस्वीरों में जहां पिंक जैकेट और ब्लैक ट्राउजर में हमेशा की तरह काफी खूबसूरत दिख रही हैं. तो वहीं युवराज सिंह सफेद कैजुअल ड्रेस में काफी हैंडसम दिख रहे हैं. करीना और युवराज की तस्वीरों के अलावा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों मस्ती करते दिख रहे हैं. करीना और युवी की तस्वीरों को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो किसी विज्ञापन की शूटिंग के लिए साथ आए हैं.
करीना कपूर की सोशल मीडिया पर वैसे भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 7.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. वहीं, युवराज सिंह को 12 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. करीना ने साल 2000 की फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरुआत की थी.
एक्ट्रेस को आखिरी बार 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म में देखा गया था. जल्द ही वो अब आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में नजर आएंगी. युवराज सिंह भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं