विज्ञापन

जब करीना कपूर ने लिया हार्वर्ड में दाखिला, बताया कैसा था परिवार का रिएक्शन, बिना दिमाग वाली कपूर खानदान की लड़की

करीना कपूर कभी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की छात्रा थीं. हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. 'रेंडेवू विद सिमी गरेवाल' (Rendezvous With Simi Garewal) के एक एपिसोड में अपने हार्वर्ड के दिनों को याद करते हुए, करीना ने बताया कि इस यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलने पर उनके परिवार का क्या रिएक्शन था.

जब करीना कपूर ने लिया हार्वर्ड में दाखिला,  बताया कैसा था परिवार का रिएक्शन, बिना दिमाग वाली कपूर खानदान की लड़की
जब करीना कपूर ने लिया हार्वर्ड में दाखिला
नई दिल्ली:

क्या आप जानते हैं कि  करीना कपूर कभी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की छात्रा थीं? हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. 'रेंडेवू विद सिमी गरेवाल' (Rendezvous With Simi Garewal) के एक एपिसोड में अपने हार्वर्ड के दिनों को याद करते हुए, करीना ने बताया कि इस यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलने पर उनके परिवार का क्या रिएक्शन था. सिमी ने कहा, "कपूर परिवार के लिए, आपका हार्वर्ड जाना ऑस्कर जीतने से भी बड़ी बात थी." इस पर करीना ने जवाब दिया, "हे भगवान! यह तो सबसे बड़ी बात थी. "करीना ने बताया कि उनका परिवार उनके लिए बहुत उत्साहित था और उन्होंने इसे लेकर एक बड़ा जश्न भी मनाया था.

उन्होंने कहा, "हे भगवान! यह बहुत बड़ी बात थी. हर कोई यही कह रहा था कि मेरी भतीजी, मेरी यह, मेरी वह... हार्वर्ड चली गई! कपूर खानदान की लड़की, जिसे लोग 'बिना दिमाग वाली' समझते थे, वह हार्वर्ड चली गई! सब लोग बहुत ज्यादा रिएक्ट कर रहे थे. किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि मैं हार्वर्ड चली गई हूं.  सबने खूब जश्न मनाया."  उन्होंने आगे कहा, "सच कहूं तो, हार्वर्ड जाना मेरे लिए बस मौज-मस्ती करने और अच्छा समय बिताने जैसा था. मेरी मां और बहन मुझे कभी भी विदेश, यानी अमेरिका जाकर तीन महीने तक अकेले रहने की इजाजत नहीं देतीं."  उन्होंने खुद ही सारे फॉर्म भरे थे और सारी तैयारियां भी खुद ही की थीं, क्योंकि उन्हें वहां 'माइक्रो-कंप्यूटर्स और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी' की पढ़ाई करनी थी.

हार्वर्ड के अपने अनुभव को शेयर करते हुए करीना ने कहा, "मुझे लगा था कि वहां बस पार्टी होगी, लेकिन मुझे अपने असाइनमेंट पूरे करने के लिए सुबह 4 बजे तक जागना पड़ता था. मैंने अपने माता-पिता से जिद करके एक कंप्यूटर भी खरीदवाया था, लेकिन मैंने उसे कभी छुआ तक नहीं." फिल्मी सफर की बात करें तो, करीना ने साल 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा था. तब से वह कई ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं, जिनमें 'कभी खुशी कभी गम', 'ओमकारा', 'चमेली', 'खुशी', 'जब वी मेट', 'हीरोइन' और '3 इडियट्स' जैसे कुछ नाम शामिल हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Films, Kareena Kapoor News In Hindi, Kareena Kapoor Latest News, Kareena Kapoor Latest Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com