विज्ञापन

'10 रुपए का वड़ा पाव खाती हूं, 500 का डीजल डलवाती हूं', बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी ने बयां किया दर्द

Bigg Boss 20 के लेटेस्ट एपिसोड में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने अपनी पर्सनल लाइफ को शेयर किया. रीति ने बताया कि लोग उन्हें अमीर परिवार से जुड़ा मानते हैं, जबकि उनको महीने में कुछ हजार रुपए ही मिलते हैं, जिससे वो अपना गुजारा करती हैं.

'10 रुपए का वड़ा पाव खाती हूं, 500 का डीजल डलवाती हूं', बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी ने बयां किया दर्द
Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी होने के बावजूद आसान नहीं रही जिंदगी
youtube
नई दिल्ली:

Bigg Boss 20: सलमान खान के चर्चित शो बिग बॉस सीजन 20 के 16वें एपिसोड में बहुत सारा मसाला देखने को मिला है. घर वालों का मनमुटाव और दो गुटों के बीच चल रही तनातनी के बीच, जहां कुछ कंटेस्टेंट मजे करते दिखे तो कई एक-दूसरे की चुगलियां. शो के हर कंटेस्टेंट की अलग कहानी है. एक कंटेस्टें है मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, जो अब तक अपने पिता के नाम से जानी जाती हैं. इस शो में वो खुद की पहचान बनाने आई हैं! ऐसा कहना गलत नहीं होगा. लेकिन इस एपिसोड में रीति ने अपने और पापा ( मनोज तिवारी) के रिलेशन में लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनका और उनके पिता के साथ कैसा रिश्ता है.

पापा का बस नाम मिला, और कुछ नहीं 

बिग बॉस के घर के गॉर्डेन में रीति, यंग, स्काउट बैठे हुए थे. तभी रीति स्काउट और यंग से बोलती हैं कि, मेरी मम्मी का जब डॉयवोर्स हुआ ना, उसके बाद मेरे पापा चले गए. वो शायद फोन भी करते थे, तो मेरी बात नहीं हो पाती थी. क्योंकि मेरे मम्मी-पापा का बहुत झगड़ा  चलता था उस टाइम. मैं उनसे साल में एक बार मिल पाती थी. फिर जब मैं 18-19 साल की हुई तो मैने डिसाइड किया कि मै अपने पापा के साथ टाइम स्पेंड करना है. मुझे जानना है कि वो कैसे इंसान हैं. पर तब कुछ चीजें बहुत लेट हो जाती हैं. उनकी जो चीजे हैं कमाई हुई उनका धन, दौलत, नाम, शोहरत और मौके हैं, वो सब मेरे तहत नहीं आया, मेरे तहत आया उनका नाम. जो मुझे इज्जत देता है. मै मनोज तिवारी की बेटी हूं और मैं ये रेसपेक्ट कैरी करती हूं. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Nomination: बिग बॉस ने खेला सेफ गेम, बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए केवल 2 कंटेस्टेंट

इसके साथ ही रीति ने बताया कि इसके साथ ही एक चीज जो उन्होंने मुझे क्लियरली बोल दी कि वो मेरी किसी तरह की हेल्प नहीं करने वाले मेरे करियर में.  किसी गलत वे मे नहीं, उनका कहना है कि अगर तुम में होगा तो तुम कर लोगी. मै तुम्हें कर के नही दूंगा. इतने पैसे नहीं थे कि बाहर जाकर सीख पाऊं, क्योंकि पापा कुछ भी नहीं दे देते हैं, मै जो मांगू वैसे नहीं मिल जाता है मुझे. एक मंथली अलाउंस जितना 20-25 हजार मिलता है.

इसके बाद रीति स्काउट से कहती हैं कि तुझे लगता है कि 20-25 हजार में किसी इंसान का महीना निकल सकता है. इस बात पर स्काउट न में सिर हिलाते हैं. रीति कहती हैं कि वो कभी-कभी दिन में 10 रुपए का वड़ा पाव खा लेती हैं दिन में दो बार, ताकि पेट भर जाए. 500 रुपए का डीजल भरवाती हूं, बस जितनी जरूरत है उतना. सबको ऐसा लगता है कि "I come with a very big silver spoon in my mouth", लेकिन ऐसा नही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20 Updates, Entertainment, Hindi News, Ndtv Hindi, Riti Tiwari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com