विज्ञापन

मौत के 4 साल बाद रिलीज हुआ सिद्धू मूसेवाला का गाना,एक घंटे में ही मिले लाखों व्यूज

दिवंगत पंजाबी स्टार सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'Ghostface Killah' के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. सिद्धू मूसेवाला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने ने कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर लिए हैं.

मौत के 4 साल बाद रिलीज हुआ सिद्धू मूसेवाला का गाना,एक घंटे में ही मिले लाखों व्यूज
सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया
नई दिल्ली:

अगर आप भी सिद्धू मूसेवाला के गानों को पसंद करते हैं तो उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना आपको यकीनन पसंद आएगा. पंजाबी म्यूजिक में अपनी धाक जमाने वाले दिवंगत स्टार सिद्धू मूसेवाला का एक नया गाना रिलीज हुआ. गाना 'GHOSTFACE KILLAH' के रिलीज होते ही फैंस ने इसे जबरदस्त प्यार दिया है, कुछ ही घंटो में गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं. गाने के क्रेडिट की बात करें तो इसके सिंगर, लिरिसिस्ट और कंपोजर के तौर पर सिद्धू मूसेवाला का नाम दिया गया है. मूसेवाला के रैपिंग का अंदाज और उनकी आवाज में नए गाने के आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रही है. यही वजह है कि गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने लगे. सिद्धू मूसेवाला की मौत 29 मई 2022 को हुई थी और इसके बाद भी उनके रिकॉर्ड किए गए म्यूजिक को समय-समय पर रिलीज किया जाता रहा है.

'GHOSTFACE KILLAH' नाम क्यों है खास?

Latest and Breaking News on NDTV

गाने का टाइटल 'GHOSTFACE KILLAH'गाने को सुनते ही सिद्धू मूसेवाला का स्टाइल और अंदाज ऑंखों के सामने आ जाता है. ये गाना भी उनके कई पुराने गानों की तरह हिप-हॉप कल्चर से जुड़ा हुआ है. बात करें गाने के टाइटल घोस्टफेस किल्लाह की तो ये एक अमेरिकी हिप-हॉप ग्रुप Wu-Tang Clan के फेमस रैपर हैं. सिद्धू मूसेवाला के गानों में इंटरनेशनल हिप-हॉप रेफरेंस देखने को हमेशा से मिलता रहा है. दिलचस्प बात यह है कि सिद्धू के एक पुराने इंटरनेशनल कोलैबोरेशन 'डिलेमा' में भी घोस्टफेस किल्लाह और 'वू-टैंग क्लैन' का जिक्र सुनने को मिलता है. उस गाने में सिद्धू ने खुद को घोस्टफेस किल्लाह से जोड़ते हुए रैप किया था. 

ये भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला के फैन हैं, इमोशनल भी हैं, तो दिल थाम कर देखें ये फोटो, बड़े भाई की तस्वीर पर गुलाल लगाता दिखा छोटा मूसेवाला

मौत के बाद भी जारी है सिद्धू का म्यूजिक सफर

सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था. 29 मई 2022 को उनकी हत्या कर दी गई, लेकिन इसके बाद भी उनकी म्यूजिक जर्नी खत्म नहीं हुई. उनेके रिकॉर्ड किए गए गानों को समय-समय पर रिलीज किया जाता रहा है. सिद्धू मूसेवाला सिर्फ एक पंजाबी सिंगर के तौर पर नहीं बल्कि रैपर और सॉन्गराइटर के रूप में भी जाने जाते थे. उनके गानों में गांव, पंजाब, शोहरत, रिश्ते और उनकी अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभवों की झलक मिलती रही.

नए गाने ने मचाया धमाल 

नए गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. यूजर्स गाने की म्यूजिक और वीडियो की तारीफ कर रहे हैं. यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को लोगों ने कितना पसंद किया, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के महज कुछ ही घंटों में गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. सिद्धू मूसेवाला आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी आवाज का जादू आज भी फैंस को दीवाना बना देता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sidhu Moosewala, Hindi News, Bollywood, Entertainment, Sidhu Moosewala New Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com