आजकल हर हफ्ते ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. इसको देखने के लिए ओटीटी का मंथली और फिर साल का प्लान लेना पड़ता है. ज्यादातर फिल्में-सीरीज ओटीटी प्लान बिना देख ही नहीं सकते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पूरी तरह से मुफ्त है और कहानी के हर मोड़ पर सस्पेंस और कॉमेडी भरी हुई है. इस वेब सीरीज की IMDB पर 7 रेटिंग भी है. हम बात कर रहे हैं नई सीरीज 'वेटिंग है' की.
दिव्येंदु शर्मा और हर्षिता गौर की यह 7 एपिसोड की वेब सीरीज प्राइम वीडियो के एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है, जो पूरी तरह से फ्री में देखी जा सकती है. ‘मिर्जापुर' के मुन्ना भैया के किरदार से लोकप्रिय दिव्येंदु शर्मा और हर्षिता गौर की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है.
'वेटिंग है' की कहानी
'वेटिंग है' सीरीज की कहानी रेलवे पुलिस के इर्द-गिर्द घूमती है. सुगम मिश्रा एक ईमानदार रेलवे पुलिस अधिकारी हैं. शादी के ठीक एक दिन बाद वे ड्यूटी जॉइन करते हैं. नई नौकरी के साथ उनके सामने कई चुनौतियां आती हैं. वे अपनी समझदारी और ईमानदारी से इन मुश्किलों का सामना करते हैं. कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आता है जब सुगम को रेलवे टिकट के कालाबाजारी का पता चलता है. वे इसकी जांच शुरू करते हैं और पाते हैं कि यह एक बड़ा घोटाला है. सुगम कई एजेंटों को पकड़वाने में सफल होते हैं, लेकिन घोटाला और गहरा निकलता है. पूरी कहानी इसी स्कैम को उजागर करने और आम लोगों को इससे बचाने के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है.
'वेटिंग है' की स्टारकास्ट
सात एपिसोड की 'वेटिंग है' के अंत में असली सस्पेंस छिपा है. सुगम मिश्रा इस घोटाले का पर्दाफाश कैसे करते हैं, यह जानने के लिए पूरी सीरीज देखनी होगी. सोशल मीडिया पर भी इस वेब सीरीज की काफी चर्चा हो रही है. दर्शक लीड एक्टर्स की केमिस्ट्री और कहानी के ट्विस्ट की तारीफ कर रहे हैं.
कास्ट की बात करें तो दिव्येंदु शर्मा और हर्षिता गौर के अलावा 'वेटिंग है' में भुवन अरोड़ा, कुमुद मिश्रा, यशपाल शर्मा, सुनीता राजवार, विजय मौर्य और प्रभाकर शर्मा भी लीड रोल में हैं. 'वेटिंग है' की आईएमडीबी रेटिंग 7 है. वीकेंड पर परिवार के साथ बैठकर इसे बिंज-वॉच किया जा सकता है.
‘वेटिंग है' उन दर्शकों के लिए अच्छी ऑप्शन है जो थ्रिलर और क्राइम ड्रामा पसंद करते हैं. प्राइम वीडियो या एमएक्स प्लेयर पर जाकर इसे आसानी से देखा जा सकता है. दोनों प्लेटफॉर्म्स पर यह फ्री उपलब्ध है, इसलिए कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं