होम्बले फिल्म्स यकीनन एक प्रमुख कंटेंट मेकर है भारतीय सिनेमा में. उन्होंने केजीएफ चैप्टर 1 और 2 और कांतारा जैसे अलग अलग कंटेंट के साथ ऑडियंस को एंटरटेन किया है. अब इस लिडिंग प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेता-लेखक-निर्देशक ऋषभ शेट्टी के नेतृत्व में ग्लोबल घटना बन चुकी कांतारा की अगली कड़ी की तैयारी शुरू कर दी है. इसके पहले पार्ट की रिलीज के बाद से दर्शक फिल्म के प्रीक्वल के आने का इंतजार कर रहे हैं, और हाल में सुनने में आया है कि होम्बले फिल्म्स 27 नवंबर से फिल्म को फ्लोर पर लाने के लिए तैयार है.
'कांतारा 2' असल में कांतारा का प्रीक्वल है, और मेकर्स मुहूर्त पूजा के साथ फिल्म को फ्लोर पर ले जाएंगे, जो 27 नवंबर को शुरू होने के लिए तैयार है. इस पीरियड ड्रामा के लिए एक बड़ा और ग्रैंड सेट बनाया जा रहा है, जहां अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी, निर्माता विजय किरागंदूर और अन्य कलाकार और क्रू मौजूद रहेंगे. मुहूर्त पूजा के बाद, निर्माता दिसंबर में फिल्म के लिए मुख्य फोटोग्राफी शुरू करेंगे, और बाकी कलाकारों का नाम भी समय के साथ अनाउंस किया जाएगा.
गौरतलब है कि 'कांतारा', जो पिछले साल सितंबर में रिलीज़ हुई थी, ने ग्लोबल दर्शकों से अपनी स्टोरीटेलिंग, लाजवाब प्रदर्शन, एडिटिंग और दिव्य संगीत के लिए खूब सराहना हासिल की थी. फिल्म ने इंसानों के भगवान के साथ संबंध की खोज की और टिकट खिड़की पर सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई. यह दर्शकों के यूनिवर्सल प्यार का नतीजा था जिसने निर्माताओं को प्रीक्वल लाने के लिए मजबूर किया, और निर्माताओं ने सुनिश्चित किया कि अगला पार्ट हर पहलू के लिहाज में सबसे बड़ा पैन इंडिया प्रोजेक्ट होगा. इस बीच, होम्बले फिल्म्स अपनी मच अलेटेड सालार: पार्ट 1 सीज़फायर के साथ दर्शकों को एक्शन से भरपूर राइड पर ले जाने के लिए तैयार है, जो पावरहाउस प्रशांत नील और प्रभास को एक साथ लाता है. यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को दुनिया भर में रिलीज होगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं