- कनिका कपूर के अपार्टमेंट में रहने वाले 35 लोगों ने कराया कोरोना टेस्ट
- 11 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
- अभी भी आइसोलेशन में हैं कनिका कपूर
'बेबी डॉल' फेम बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) इन दिनों कोरोनावायरस (Coronavirus) से जूझ रही हैं. बताया जाता है कि लंदन से लौटने के बाद उन्होंने कोरोनावायरस का कोई टेस्ट नहीं कराया था. इसके बाद वह अपने माता-पिता से मिलने लखनऊ गईं और पार्टी में भी शामिल हुई थीं. इससे इतर कनिका कपूर को लेकर एक और बड़ी खबर आई है, जिसमें पता चला है कि कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के साथ कल्पना टावर में 35 लोग मौजूद थे, जिनमें से 11 लोगों का कोरोनावायरस टेस्ट रिजल्ट नेगिटिव आया है. वहीं, बाकी बचे 24 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकी है.
Eleven of the 35 occupants of Kalpana Tower where #Bollywood singer #KanikaKapoor stayed with her uncle on March 13, have tested negative for #Coronavirus. The reports of 24 persons are awaited. #Covid19India #COVID19outbreak pic.twitter.com/CbWSi1PGhX
— IANS Tweets (@ians_india) March 24, 2020
कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के बारे में जानकारी देते हुए आइएएनएस ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "कल्पना टावर, जहां कनिका कपूर अपने अंकल के साथ 13 मार्च को रुकी थीं. वहां रहने वाले 35 लोगों ने कोरोनावायरस टेस्ट कराया, जिसमें से 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. वहीं, 24 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट अभी आनी बाकी है." इसके अलावा बीते दिन आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कनिका कपूर के संपर्क में 162 लोग आए थे, जिसमें से 63 लोगों का कोरोनावायरस टेस्ट रिजल्ट निगेटिव आया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) पर कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर लापरवाही बरतने के लिए यूपी में तीन एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं. सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) का जन्म भारत में हुआ था, लेकिन अब वह इंग्लैंड की निवासी हैं. 1997 में कनिका जब 18 साल की थीं, तब एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से उनकी शादी हुई थी और इनके तीन बच्चे भी हुए, लेकिन 2012 में उनका तलाक हो गया. कनिका कपूर चिट्टियां कलाइयां (रॉय), लवली (हैप्पी न्यू ईयर), देसी लुक (एक पहेली लीला), प्रेमिका (दिलवाले), डा डा डस्से (उल्टा पंजाब) जैसे गाने गा चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं