विज्ञापन
This Article is From May 26, 2025

मम्मी बनने वाली हैं 'कभी खुशी कभी गम'की  पू, कुछ इस अंदाज में पति के साथ शेयर की खुशखबरी 

कभी खुशी कभी गम में यंग पू का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मालविका राज तो आपको याद ही होंगी. करीना कपूर का रोल निभाकर वह मशहूर हो गई थीं. अब वह अपने पति रणव बग्गा के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए  तरह तैयार हैं.

मम्मी बनने वाली हैं 'कभी खुशी कभी गम'की  पू, कुछ इस अंदाज में पति के साथ शेयर की खुशखबरी 
मम्मी बनने वाली हैं 'कभी खुशी कभी गम'की  पू

कभी खुशी कभी गम में यंग पू का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मालविका राज तो आपको याद ही होंगी. करीना कपूर का रोल निभाकर वह मशहूर हो गई थीं. अब वह अपने पति रणव बग्गा के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए  तरह तैयार हैं. उन्होंने इस खुशखबरी को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है. कपल ने रविवार को दिल को छू लेने वाली तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की. पहली दो तस्वीरों में मालविका गर्व से पॉजीटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट को दिखाती नजर आईं. इसके बाद कपल कैमरे से दूर जाते हुए दिखाई देते हैं . उन्होंने प्यारा सा कैप पहना है, जिस पर लिखा है “मॉम” और “डैड.”

इस पोस्ट में मालविका और प्रणव की अपनी मैचिंग कैप को दिखाते हुए सोलो शॉट्स भी हैं. इस पोस्ट का कमेंट सेक्शन बधाई संदेशों से भरा पड़ा है. कृति खरबंदा ने कहा, "आप दोनों को बधाई!" वहीं रिधिमा पंडित ने लिखा, ओह वाह. बधाई." जैकी श्रॉफ की पत्नी, आयशा श्रॉफ ने लिखा, "यिपपपी!!!! बधाई हो दोस्तों." वहीं अनीता राज ने लिखा, "बधाई हो मेरे बच्चों ढेर सारा प्यार और खुशियां. गुरु जी आप दोनों और आपके परिवार को भरपूर आशीर्वाद दें." अमायरा दस्तूर ने कहा, "बधाई हो प्यार. आप हमेशा खुश रहें."

मालविका राज और प्रणव बग्गा रोमांटिक कपल हैं. वह आए दिन अपने रोमांटिक फोटो वीडियो शेयर करते रहते हैं. पिछले साल कपल ने पेरिस गए थे और मालविका ने फैंस के साथ वहां की तस्वीरें शेयर की थी. एफिल टॉवर के साथ भी उन्होंने कुछ तस्वीरें खिंचवाईं थीं. पोस्ट को मज़ेदार ट्विस्ट के साथ कैप्शन देते हुए, मालविका ने लिखा, "पेरिस.. एफिल आपके लिए." अगस्त 2023 में प्रणव बग्गा ने तुर्की में मालविका राज को प्रपोज किया. उसी साल नवंबर में कपल ने गोवा में शादी कर ली. हाल ही में वह डैनी डेन्जोंगपा के बेटे रिनज़िन डेन्जोंगपा के साथ एक्शन फिल्म स्क्वाड में भी दिखाई दी थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kabhi Khushi Kabhie Gham Actress Malvika Raaj, Malvika Raaj, Malvika Raaj Films, Malvika Raaj Latest Photo, Malvika Raaj Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com