विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2023

ना कोई ऐलान, ना पैपराजी 'कभी खुशी कभी गम' की एक्ट्रेस मालविका राज ने रचाई शादी, सामने आई वेडिंग तस्वीरें और अनसीन वीडियो

कभी खुशी कभी गम में यंग करीना कपूर का किरदार निभाने वाली मालविका राज शादी के बंधन में बंध गई हैं, जिसकी अनसीन तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं.

ना कोई ऐलान, ना पैपराजी 'कभी खुशी कभी गम' की एक्ट्रेस मालविका राज ने रचाई शादी, सामने आई वेडिंग तस्वीरें और अनसीन वीडियो
K3G एक्ट्रेस मालविका राज ने की शादी
नई दिल्ली:

साल 2001 में आई अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), जया बच्चन (Jaya Bachchan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), काजोल (Kajol), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की 'कभी खुशी कभी गम (Kabhi Khushi Kabhie Gham)' तो आपको याद ही होगी. इसी फिल्म में एक किरदार छोटी पू का रोल भी काफी फेमस हुआ था, जिसे चाइल्ड एक्ट्रेस मालविका राज (Malvika Raaj)ने निभाया था. वह आज 30 साल की खूबसूरत अदाकारा हो गई हैं. इतना ही नहीं वह शादी के बंधन में बंध गई हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. 

पहली वीडियो में दुल्हन बनीं मालविका राज यैलो कलर के खूबसूरत जड़ाऊ लहंगे में नजर आ रही हैं. वहीं पोज देते हुए बेहद स्टाइलिश दुल्हन लग रही हैं. 

इससे पहले एक्ट्रेस मालविका राज ने बिजनेसमैन प्रणव बग्गा के साथ अपनी सगाई की घोषणा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ की थी, जिसमें उन्होंने लिखा, "यहां हम हैं, हमने अभी शुरुआत की है, और इतने समय के बाद, हमारा समय आ गया है, हम यहां हैं, अभी भी मजबूत बने हुए हैं, ठीक है." यहां उस जगह पर जहां हम हैं #IvBeenWaitingForYou #ILoveYou." 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malvika Raaj Wedding, Malvika Raaj Wedding Pics, Malvika Raaj Husband, Malvika Raaj Wedding Video,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com