बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म जुग जुग जियो का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी अनिल कपूर और नीतू कपूर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म जुग जुग जियो लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है. इन सभी कलाकारों के फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म जुग जुग जियो 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उससे पहले रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के दिलों को छू जाएगा. फिल्म जुग जुग जियो के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में अनिल कपूर और वरुण धवन की जोड़ी दर्शकों को खूब हंसाने वाली हैं.
अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म जुग जुग जियो के ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर शेयर किया है. वरुण धवन सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं. वह अपने फैंस को इसके जरिए आने वाली फिल्मों की जानकारी भी देते रहते हैं. वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म जुग जुग जियो का ट्रेलर रिलीज किया है. जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
ट्रेलर के देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म जुग जुग जियो में रिश्ते की नई परिभाषा देखने को मिलेगी. फिल्म में कियारा आडवाणी, वरुण धवन की पत्नी का रोल कर रही हैं. वहीं नीतू कपूर फिल्म में अनिल कपूर की पत्नी का किरदार निभा रही हैं. वरुण फिल्म में अनिल के बेटा के किरदार में दिखाई देंगे. जिसे अपनी पत्नी से तलाक लेना है, लेकिन अपने पिता का तलाक रुकवाना है. ट्रेलर के अनुसार किसी दूसरी महिला के प्यार में पड़ने की वजह से फिल्म में अनिल कपूर, नीतू कपूर से तलाक लेने का फैसला करते हैं.
ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि इन दो शादीशुदा कपल के बीच तलाक और रिश्ते की खट्टी-मीठी कहानी देखने मिलेगी. फिल्म जुग जुग जियो का निर्देशक राज मेहता और निर्माता करण जौहर हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म से लंबे समय बाद दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. उन्हें आखिरी बार साल 2013 में बेटे रणबीर कपूर की फिल्म बेशर्म में देखा गया था. इस फिल्म में नीतू कपूर दिवंगत पति अभिनेता ऋषि कपूर के साथ दिखाई दी थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं