विज्ञापन

70s का वो गाना जो बना गरीबों और मजदूरों की पुकार, लता-ऊषा मंगेशकर ने दी आवाज,आलिया भट्ट की सास ने एक्टिंग से बनाया अमर

आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे गाने से रूबरू करवाते वाले हैं, जिसमें गरीबों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की बात हो रही है. इस गाने का नाम 'सब जनता का है' है. यह गाना आलिया भट्ट की सास एक्ट्रेस नीतू कपूर और शबाना आजमी पर फिल्माया गया है.

70s का वो गाना जो बना गरीबों और मजदूरों की पुकार, लता-ऊषा मंगेशकर ने दी आवाज,आलिया भट्ट की सास ने एक्टिंग से बनाया अमर
70s का वो गाना जो बना गरीबों और मजदूरों की बना पुकार
NDTV

हिंदी सिनेमा में कुछ गाने अपने बोल की वजह से मशहूर हो जाते हैं. इसके साथ ही हिंदी सिनेमा के कुछ गाने ऐसे रहे हैं, जिन्हें क्रांतिकारी गाना माना जाता रहा है. आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे गाने से रूबरू करवाते वाले हैं, जिसमें गरीबों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की बात हो रही है. इस गाने का नाम 'सब जनता का है' है. यह गाना आलिया भट्ट की सास एक्ट्रेस नीतू कपूर और शबाना आजमी पर फिल्माया गया है. 

असरदार और क्रांतिकारी गाना

'सब जनता का है' गाने को स्वर कोकिला लता मंगेशकर और उनकी बहन ऊषा मंगेशकर ने अपनी खूबसूरत आवाज में गया है. साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'परवरिश' का गाना 'सब जनता का है' उस समय का सबसे असरदार और क्रांतिकारी गाना माना जाता है. नीतू सिंह और शबाना आजमी इस गाने में आम लोगों के हक की बात करती हुई दिखती हैं. 

आम जनता और कमजोर तबके की बात करता 'सब जनता का है' गाने के बोल मशहूर शायर मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. जबकि संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का था. गाने की एक लाइन है – 'ये ऊंचे महल सुहाने, ये जो रेशम के कारखाने हैं, ये सब जनता के माल हैं...' ये लाइनें उस समय बहुत चर्चित हुईं. 70 के दशक में जब महंगाई, राशन की कमी और भ्रष्टाचार की चर्चा आम थी, तब यह गाना लोगों की आवाज बन गया.

असली जगहों पर हुआ शूट

'सब जनता का है' गाना मुंबई की असली लोकेशन पर शूट किया गया था. ओबेरॉय होटल और मरीन ड्राइव जैसे जगहों पर इसकी शूटिंग हुई थी. यह गाना सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं था. इसमें समाज की सच्चाई दिखाई गई थी. उस समय कई फिल्मों में ऐसे गाने आते थे जो लोगों की परेशानियां सामने रखते थे. 'सब जनता का है' भी उसी कड़ी में आता है. 

बात करें फिल्म 'परवरिश' की तो इस फिल्म में नीतू कपूर और शबाना आजमी के साथ अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना मुख्य भूमिका में हैं. इनके अलावा फिल्म में शम्मी कपूर, कादर खान, अमजद खान और युसूफ खान जैसे कलाकार थे. यह फिल्म 27 अक्टूबर 1977 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 'परवरिश' उस साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी.  

यह भी पढ़ें | 62 साल पुराना दादा-दादी के जमाने का ये गाना आज भी सुपरहिट, नासाज तबीयत में लता ने गाया था अमर नगमा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parvarish, Parvarish Film, Lata Mangeshkar, Usha Mangeshkar, Neetu Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com