बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है. रंभा की कार का बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया है. जब ये एक्सीडेंट हुआ, तब उनके साथ कार में बच्चे और नैनी मौजूद थे. राहत की बात ये है कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. पर उनकी बेटी साशा को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स से उनकी बेटी के लिए दुआएं मांगने को कहा है. बता दें, रंभा मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्हें घरवाली बाहरवाली, जुड़वा, बंधन, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता जैसी फिल्मों में देखा गया है.
रंभा हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने खुद इस दुखद खबर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने एक्सीडेंट की कुछ तस्वीरें भी शेयर की. रंभा ने हॉस्पिटल में एडमिट अपनी बेटी साशा की भी फोटो शेयर की है. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी है, जिससे अंदाजा लगया जा सकता है कि एक्सीडेंट कितना भयंकर था. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'स्कूल से बच्चों को पिक करने के बाद हमारी कार को दूसरी कार ने चौराहे पर टक्कर मार दी! बच्चों के साथ मैं और नैनी. हम सभी सुरक्षित हैं. मामूली चोटें आई हैं. मेरी नन्ही साशा अभी भी हॉस्पिटल में है. प्लीज हमारे लिए प्रार्थना करें. आपकी प्रार्थना बहुत मायने रखती है. #pray #celebrity #accident'.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रंभा के इस पोस्ट पर आम लोग से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर उनकी बेटी के लिए दुआ मांग रहे हैं. बता दें, रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी है, जो दो दशक में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
ये भी देखें: सारा अली खान पिलेट्स क्लास के बाहर हुईं स्पॉट, पैपराजी को दिया पोज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं