विज्ञापन

'Fine Shit' पर गुरु रंधावा ने ट्रोलर्स की बोलती बंद, रिलीज किया स्वैग से भरा 'मर्जी; बोले- 'अपनी टेबल खुद बनाते हैं'

'फाइन शिट' के विवाद के बाद गुरु रंधावा ने धांसू अंदाज में अपना नया पंजाबी गाना 'मर्जी' रिलीज कर दिया है. ट्रोलर्स को दो टूक जवाब देते हुए गुरु ने साफ कह दिया है कि वे सिर्फ अपनी मर्जी के मालिक हैं.

'Fine Shit' पर गुरु रंधावा ने ट्रोलर्स की बोलती बंद, रिलीज किया स्वैग से भरा 'मर्जी; बोले- 'अपनी टेबल खुद बनाते हैं'
Guru Randhawa New Song out
instagram

Guru Randhawa new song out: पंजाबी पॉप सेंसेशन गुरु रंधावा एक बार फिर इंटरनेट पर छा गए हैं. हाल ही में रिलीज हुए अपने गाने 'फाइन शिट' (Fine Shit) के म्यूजिक वीडियो को लेकर गुरु रंधावा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. वीडियो में ऑफिस कल्चर और महिला सहकर्मियों के डांस मूव्स को जिस अंदाज में पेश किया गया था, नेटिजन्स ने उसे लेकर गुरु को बुरी तरह ट्रोल कर दिया. लेकिन ट्रोलर्स को इसका जवाब देने के लिए पंजाबी  सिंगर ने बिना किसी परवाह के अपना नया गाना 'मर्जी' रिलीज कर दिया है.

यहां देखें मर्जी गाना

 इंस्टाग्राम पर गाने के साथ ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

गुरु ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर करते हुए पंजाबी में एक धांसू कैप्शन लिखा है:
"ਓ ਕੌਣ ਹੁੰਦੇ ਆ ਸਲਾਹਾਂ ਦੇਣ ਵਾਲੇ, ਕਿਹੜਾ ਕੰਮ ਕਰਨਾ ਆ ਮਿੱਤਰਾਂ ਦੀ ਮਰਜ਼ੀ!!"

यानी सीधे शब्दों में कहें तो- "सलाह देने वाले होते कौन हैं भाई? हमें क्या करना है और क्या नहीं, ये सिर्फ हमारी अपनी मर्जी है!"

बॉलीवुड गलियारों में इस गाने को ट्रोलर्स के मुंह पर करारा तमाचा माना जा रहा है. गुरजीत गिल के लिखे इस ट्रैक को लेकर खुद गुरु रंधावा ने एक प्रेस नोट में कहा कि यह गाना अपनी चॉइस, अपने सर्कल और अपनी कहानी पर खुद के हक के बारे में है.  पंजाब किसी और की टेबल पर जगह नहीं मांगता, हम अपनी टेबल खुद बनाते हैं! यह गाना उन सभी के लिए है जो अपनी शर्तों पर जीते हैं.

यहां देखें 'फाइन शिट' गाना

आखिर 'फाइन शिट' पर क्यों मचा था बवाल?

दरअसल, 'फाइन शिट' के म्यूजिक वीडियो में गुरु एक सीनियर बॉस बने नजर आ रहे थे और उनके आसपास सहकर्मी डांस कर रही थीं. हालांकि वीडियो की शुरुआत में HR एक्शन से जुड़ा एक मजेदार डिस्क्लेमर भी डाला गया था, पर सोशल मीडिया की जनता को यह रास नहीं आया.

आपके लिए और भी

3 साल घर पर खाली बैठा था ऐश्वर्या राय का ये 'ऑनस्क्रीन भाई', नहीं मिल रहा था काम, गुजारा चलाने के लिए राम गोपाल वर्मा हर महीने देते थे 35 हजार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guru Randhawa, Marzi Song, Fine Shit Controversy, Bollywood, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com