विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2024

सिंगर नहीं होती तो क्या करतीं शिल्पा राव, जवान का चलेया गाना गाकर जीत चुकीं हैं फैंस का दिल

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर के कावला से लेकर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की जवान में चलेया गाने को अपनी आवाज दे चुकीं टेलेंटेड सिंगर शिल्पा राव बॉलीवुड की जानीमानी सिंगर हैं.

सिंगर नहीं होती तो क्या करतीं शिल्पा राव, जवान का चलेया गाना गाकर जीत चुकीं हैं फैंस का दिल
सिंगर नहीं होती तो क्या करतीं शिल्पा राव
नई दिल्ली:

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर के कावला से लेकर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की जवान में चलेया गाने को अपनी आवाज दे चुकीं टेलेंटेड सिंगर शिल्पा राव बॉलीवुड की जानीमानी सिंगर हैं. उन्होंने हिन्दी के अलावा तमिल और तेलुगू गानों को अपनी आवाज देकर हिट बनाया है. जबकि सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. वहीं हाल ही में सिंगर दिल्ली में एनडीटीवी के समिट का हिस्सा बनी. जहां उन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज से समां बांध दिया. जबकि NDTV टीम द्वारा किए सवालों का जवाब दिया. वहीं जब उनसे पूछा गया कि वह सिंगर ना होती तो क्या होती तो क्या होती इसका जवाब दिया.

सिंगर शिल्पा राव ने NDTV से कहा, पेड़ चढ़ने की कोशिश करती. या कुछ और. इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने साउथ और बॉलीवुड में गाने गाए हैं तो क्या फर्क है,? इस पर सिंगर ने कहा, कुछ भी नहीं गाने सेम हैं. लोग सेम हैं. खाना भी लगभग सेम है. बस गाना अच्छा गाओ तो कहीं भी चलेगा. दिल से गाओ प्यार से गाओ. सीख के गाओ. सीखना बहुत जरूरी है. गौरतलब है कि एनडीटीवी के समिट में शिल्पा राव के अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर खान, श्रद्धा कपूर, मानसी महेश्वरी भी हिस्सा बनीं. जहां सेलेब्स ने मजेदार सवालों के जवाब दिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Rao, Shilpa Rao Singer, Shilpa Rao Interview, Ndtv Summit, Ndtv Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com