विज्ञापन

क्या जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया कर रहे हैं शादी, पापा बोनी कपूर का खुलासा

जान्हवी कपूर अगली बार तेलुगू फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म 4 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

क्या जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया कर रहे हैं शादी, पापा बोनी कपूर का खुलासा
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया कर रहे हैं शादी
नई दिल्ली:

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की शादी की अफवाहें एक बार फिर जोरों पर हैं. हाल ही में फिल्ममेकर-एक्टर बोनी कपूर ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है. रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह कपल इस साल के आखिर में शादी करने की योजना बना रहा है. शायद सितंबर और अक्टूबर के बीच जामनगर में एक पारंपरिक समारोह हो सकता है. हालांकि, इन तमाम अफवाहों को बोनी कपूर खारिज कर दिया है. 

बोनी ने कहा, "नहीं, यह सच नहीं है." उन्होंने ETimes से बातचीत में  इस नई चर्चा पर विराम लगा दिया.  जाह्नवी और शिखर का नाम सबसे पहले तब जुड़ा था, जब एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू भी नहीं किया था. उन्होंने 2016 में अलग होने से पहले कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. हालांकि, हाल के सालों में ऐसा लगता है कि उन्होंने अपने रिश्ते को फिर से शुरू कर लिया है.

यह भी पढ़ें - ना चेहरा, ना पर्सनालिटी, फिर भी बना सिनेमा का धुरंधर, कभी था चौकीदार आज है 200 करोड़ का मालिक

सार्वजनिक जगहों पर अक्सर साथ नजर आने की वजह से वे सुर्खियों में बने रहते हैं. छुट्टियों से लेकर पारिवारिक समारोहों में शामिल होने तक, शिखर को अक्सर कपूर परिवार के साथ देखा गया है. वह मंदिरों के दर्शन के लिए भी उनके साथ गए हैं. जाह्नवी ने अप्रैल 2024 में 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड के दौरान इस बात की पुष्टि की थी कि वह किसी रिश्ते में हैं. हाल ही में, उन्होंने एक पॉडकास्ट में प्यार के बारे में बात की. उन्होंने शिखर का नाम तो सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात की.

यह भी पढ़ें -  सलमान खान की एक्ट्रेस भांजी की 7 तस्वीरें, पहली ही फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड, खूबसूरती में आलिया-कियारा से नहीं कम

उन्होंने कहा, "प्यार सुरक्षित लगता है. उसकी मौजूदगी की वजह से अब मैं खुद को उतना बेबस महसूस नहीं करती." आगे बताया कि उन्हें इस रिश्ते में कितना सुकून मिलता है और कहा, "मैं एक बच्ची की तरह रह सकती हूं. उसके अलावा कोई और नहीं है जिसके साथ मुझे इतना मजा आता हो. मुझे लगता है कि प्यार की वजह से मैं अपने सबसे सच्चे रूप में ढल गई हूं."

प्रोफेशनल फ्रंट पर, जान्हवी कपूर अगली बार तेलुगू फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म 4 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya, Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya News, Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Photo Video, Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com