जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर को कॉमेडी में महारथ तो हासिल है ही, साथ ही वे सिंगिंग में भी माहिर हैं. जेमी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फनी वीडियोज फैन्स के साथ साझा करती हैं. फैन्स उन्हें सबसे ज्यादा तब पसंद करते हैं, जब वे आशा भोसले की नकल उतारती हैं. इसी क्रम में जेमी ने अपना एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया है, जिसमें वे एक बार फिर आशा ताई बन उनकी आवाज में गा रही हैं.
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बहुत चला है, जिसमें लोग आईफोन के लॉक स्क्रीन पर वॉलपेपर बनते हैं और फिर बाद में जब वे हिलते हैं तो पता चलता है कि ये वॉलपेपर नहीं, बल्कि सच में वे खुद हैं. वीडियो में पहले जेमी आशा ताई के अवतार में वॉलपेपर की तरह चुप रहती हैं और फिर कुछ सेकंड्स बाद अचानक गाना गाने लगती हैं. आखिर में वे बोलती हैं कि, ‘ऐसे गाया जाता है'. जेमी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘आशा जी बेस्ट जानती हैं'. सोशल मीडिया पर जेमी के इस मजेदार वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘और आप इसे बेस्ट करती हैं'. एक और यूजर ने लिखा है, ‘हाहाहा आप सच में टैलेंटेड हैं. ऑन पॉइंट'. वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं, ‘आपकी आवाज परफेक्ट है डिअर'. इस तरह से लोग जेमी के वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. लोग वीडियो पर हार्ट और फायर इमोजी भी कमेंट कर रहे हैं.
ये भी देखें: 700 साल पुराने किले में हो रही है कैटरीना-विक्की कौशल की शादी, जानें किले का इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं