बॉलीवुड के डांसिंग सुपर स्टार गोविंदा पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच उनके बेटे यशवर्धन की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने लगीं. कई वीडियोज वायरल हुए जिनमें दावा किया गया कि यशवर्धन, मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर से शादी कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर खबर आग की तरह फैल गईं तो इसकी लपटें जेमी तक भी पहुंचीं और उन्होंने इसका जवाब दिया.जेमी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक AI वीडियो मिला जो कि काफी फनी है.
उन्होंने अपने भाई-बहनों के साथ वीडियो पर खूब ठहाके लगाए लेकिन सिचुएशन तब गंभीर लगने लगी जब लोग उन्हें कॉल कर शादी की बधाई देने लगे. जेमी ने कहा, मुझे पता है कि कई लोग मेरी शादी को लेकर परेशान हैं. वे लोग जानना चाहते हैं कि मैं कब शादी करूंगी और इस सबके बीच एक AI वीडियो ने हंगामा मचा दिया. पहले तो मुझे ये काफी फनी लगा मैंने इसे इतना सीरियसली नहीं लिया था लेकिन जब लोग कॉल कर मुझे बधाई देने लगे तब लगा कि अब सबको सच बताने का टाइम आ गया है.
जेमी ने साफ किया कि वायरल हो रहे वीडियो पूरी तरह से फेक हैं. जेमी ने मजाकिया टोन में यह भी कहा कि इस अफवाह से उन्हें सच में मुश्किल आने लगी है क्योंकि जो उन्हें सच में मैरिज प्रपोजल भेजना चाहते थे वह ये सोचकर नहीं भेज रहे कि वे पहले से ही शादीशुदा हैं. प्लीज ऐसा मत करो. जेमी ने कहा मुझे नहीं पता कि इस अफवाह की शुरुआत कहां से हुई लेकिन एआई वीडियो बनाने वाले लोग काफी क्रिएटिव हैं. लेकिन अब तो आप लोगों को व्यूज मिल गए होंगे ना अब इस वीडियो को हटा लें. आखिर में उन्होंने कहा, जो लोग मेरी शादी को लेकर खुश हो रहे थे मुझे माफ करना भाई, इसमें अभी और टाइम लगेगा. आपको अभी थोड़ा इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें: सलमान खान की दरियादिली, बॉडी डबल पहुंचा अस्पताल तो भाईजान ने सर्जरी के खर्च से देखरेख तक हर बात का रखा ध्यान
जेमी ने यशवर्धन का नाम लिए बिना साफ किया कि जिस इंसान के साथ उनकी शादी की झूठी अफवाह फैला जा रही है वह मेरे छोटे भाई जैसा है. हम दोनों में काम भी कर रहे हैं. वह मेरा भाई है और मुझसे कई साल छोटा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं