Jailer Box Office Collection Day 5: सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म 'जेलर' को लेकर कई दिनों से चर्चा में बने हुए थे. रिलीज से पहले फिल्म की धमाकेदार बुकिंग हुई. वहीं रिलीज के बाद सिनेमाघरों में भीड़ मानो थमने का नाम ही नहीं ले रही. भीड़ थमेगी भी तो कैसे! थलाइवा की फैन फॉलोइंग है ही इतनी तगड़ी. कमाई की बात करें तो पहले दिन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ने 48.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जिसमें 37.6 करोड़ केवल तमिल भाषा की थी. जबकि 10.2 करोड़ तेलुगु, 0.2 कन्नड़ और 0.35 हिंदी भाषा में थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जिसमें भी तमिल भाषा की कमाई सबसे ज्यादा थी.
रजनीकांत की फिल्म जेलर ने तीसरे दिन 34 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं चौथे दिन कमाई का आंकड़ा 38 करोड़ के आसपास रहा. फिल्म को रिलीज हुए अभी महज 4 दिन ही हुए हैं और फिल्म ने 147 करोड़ रुपए का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं बात करें फिल्म के पांचवे दिन के कलेक्शन की तो अर्ली ट्रेंड के मुताबिक, रजनीकांत की जेलर पांचवे दिन यानी सोमवार को सभी भाषाओं में 24.39 करोड़ की भारतीय कमाई कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो फिल्म की कुल कमाई पांच दिनों में 171 करोड़ से अधिक हो जाएगी. रजनीकांत की जेलर इस साल की साउथ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, रजनीकांत की फिल्म जेलर का बजट 200 करोड़ का है. फिल्म का गाना कालावा सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसमें तमन्ना भाटिया अपने दमदार डांस मूव्स से दर्शकों को इम्प्रेस कर रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं