रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने वाली है. फिल्म 15 अक्टूबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है. एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं. फिल्म को एडवांस बुकिंग में अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है. ऐसे में कई ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि रजनीकांत की यह फिल्म कमाई के मामले में कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक फिल्म की शुरुआत काफी मजबूत रहने की उम्मीद है.
40 करोड़ रुपये की ओपनिंग
रमेश बाला ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि जेलर 2 ने अब तक दुनियाभर में करीब 40 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग जमा कर ली हैं. यह आंकड़ा पहली जेलर से 50 फीसदी ज्यादा है. भारत में अकेले 20 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है.
फिल्म के पहले दिन भारत में करीब 90 करोड़ रुपये कमाने का अनुमान है. दुनियाभर में पहले दिन का कलेक्शन 150 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है. अगर दर्शकों का रिस्पॉन्स अच्छा रहा तो ओपनिंग वीकेंड में दुनियाभर में 350 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा कमाई हो सकती है. भारत में ओपनिंग वीकेंड का टारगेट 250 करोड़ रुपये रखा गया है.
रणाबली को टक्कर
रमेश बाला ने जेलर 2 की तुलना विजय देवरकोंडा की फिल्म रणाबली से भी की. उन्होंने कहा कि जेलर 2 पैन-इंडिया और विदेशी बाजारों में बेहतर प्रदर्शन करेगी. रणाबली मुख्य रूप से तेलुगू इलाकों में अच्छा कारोबार करेगी.
जेलर 2 में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू और ऋत्विक अपनी पुरानी भूमिका में वापस आ रहे हैं. नए कलाकारों में एसजे सूर्या, सुरज वेंजरमूडु, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना भी शामिल हैं. फिल्म इस दशहरे को थिएटरों में दस्तक देगी. केरल में पहला शो सुबह 6 बजे से शुरू होगी.
यह भी पढ़ें | 2026 के तीन महीने और इन 3 फिल्मों पर टिकी नजर, रजनीकांत, रणबीर और शाहरुख पर लगा 4700 करोड़ का दांव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं