विज्ञापन

1350 करोड़ कमा कर Avengers: Doomsday ने रच दिया इतिहास, रिलीज से पहले ही तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड

रॉबर्ट डाउनी जूनियर की एवेंजर्स डूम्सडे रिलीज से पहले ही 1350 करोड़ रुपये की कमाई के साथ चर्चा में है. जानिए फिल्म के तीन बड़े रिकॉर्ड, भारत में मार्वल का प्रमोशनल प्लान और रिलीज डेट.

1350 करोड़ कमा कर Avengers: Doomsday ने रच दिया इतिहास, रिलीज से पहले ही तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस पर पहले ही छाई Avengers: Doomsday

हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘एवेंजर्स डूम्सडे' (Avengers: Doomsday) रिलीज से पहले ही दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी एडवांस बुकिंग रिलीज से करीब छह महीने पहले ही शुरू कर दी गई थी. भारत में भी मूवी को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. महज चार दिनों में प्री-रिलीज बुकिंग से फिल्म ने 46 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया. वहीं, दुनियाभर में 1350 करोड़ रुपये के आंकड़े के साथ इसने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

रिलीज से पहले एवेंजर्स डूम्सडे के नाम हुए 3 रिकॉर्ड

मार्वल स्टूडियोज की इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता इसलिए है क्योंकि इसमें कई सुपरहीरो फ्रेंचाइजी के लोकप्रिय किरदार एक साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म में फैंटास्टिक फोर, थंडरबोल्ट्स और एक्स-मेन जैसे सुपरहीरो मिलकर खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम का मुकाबला करेंगे. रॉबर्ट डाउनी जूनियर इस बार डॉक्टर डूम के किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म की शुरुआती कमाई और दर्शकों के रिस्पॉन्स ने इसे रिलीज से पहले ही चर्चा में ला दिया है. इसके नाम तीन बड़े रिकॉर्ड दर्ज होने की खबर है.

* भारत में एडवांस बुकिंग शुरू होने के महज 19 घंटे के भीतर फिल्म ने 10 करोड़ रुपये की कमाई की.
* फिल्म के ट्रेलर को रिलीज के पहले 24 घंटे में 503 मिलियन व्यूज मिले.
* दुनियाभर में 1350 करोड़ रुपये की प्री-रिलीज कमाई के साथ यह 2026 की दूसरी सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्म बन गई है. इस मामले में यह स्पाइडर-मैन के बाद दूसरे स्थान पर है.

भारत में मार्वल ने तैयार की खास प्रमोशनल रणनीति

भारतीय दर्शकों के बीच एवेंजर्स फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को देखते हुए मार्वल स्टूडियोज इस बार फिल्म के प्रचार में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. 29 नवंबर को बेंगलुरु में ‘मार्वल: द अनराइवल्ड रन' नाम से एक खास इवेंट आयोजित किया जाएगा. इसमें 3, 5 और 10 किलोमीटर की दौड़ रखी गई है, जिसकी थीम मार्वल के अलग-अलग सुपरहीरो पर आधारित होगी.

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav Superhit Film: खेसारी लाल यादव की सुपरहिट फिल्म, काजल राघवानी संग उड़ाया गर्दा, खेसारी-प्रियंका के आठ गाने, सभी 8 सदाबहार

इसके अलावा फिल्म के प्रमोशन के लिए फूड और फैशन ब्रांड्स के साथ भी साझेदारी की गई है. एक बर्गर ब्रांड ने ‘डूम्सडे व्हॉपर' पेश किया है. वहीं, एक क्लोदिंग ब्रांड ने मार्वल थीम वाली टी-शर्ट लॉन्च की हैं, जिनकी कीमत 1,000 से 3,000 रुपये के बीच है.

भारत में ग्लोबल रिलीज से पहले आएगी फिल्म

‘एवेंजर्स डूम्सडे' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी, जबकि भारतीय दर्शक इसे 17 दिसंबर से ही देख सकेंगे. फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, एंथनी मैकी, पॉल रड और कैथरीन न्यूटन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. अब देखना होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड कायम करती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avengers Doomsday, Robert Downey Jr, Entertainment, Hollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com