Jailer 2 Review In Hindi: जेलर 2 सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर को रिलीज हो गई है, जिसकी पिछले काफी दिनों से चर्चा हो रही थी. फिल्म का पिछले दिनों ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें 10 बड़े सुपरस्टार्स का कैमियो देखने को मिला था. वहीं इस लिस्ट में ऋतिक रोशन, मोहनलाल, शिवराजकुमार, जैकी श्रॉफ, विजय सेतुपति, विनायकन, वसंथ रवि, पूर्णा, राजेश माधवन और नोरा फतेही का नाम शामिल है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 'जेलर 2 साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है, जिसमें एक बार फिर रजनीकांत रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपराधी नेटवर्क और अपने परिवार को मिल रही धमकियों से जुड़े एक नए खतरनाक संघर्ष में उलझ जाते हैं. आइए आपको फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर बताते हैं कैसी है रजनीकांत की जेलर 2.
जेलर 2 की कहानी
फिल्म की शुरुआत पिछले पार्ट से ही होती है. तलाश छह हजार करोड़ की मूर्तियों की है, जो बर्मन के पास थीं. तलाश बर्मन के किलर की है. रजनीकांत एक सुपरमार्केट में सुपरवाइजर का काम करते हैं, जिसके चलते एंट्री फिल्म में बहुत ही सिम्बल रखी गई है. रजनीकांत फ़िल्म में शुरू में शांत और गंभीर दिखते हैं. लेकिन जब वो अपने जेलर अवतार म नज़र आ जाते हैं तो छा जाते हैं. सबको तलाश है तो जेलर मुत्तुवेल पांडियन की सारे गैंगस्टर उसे तलाश रहे हैं. फिल्म में रजनीकांत अपनी पहचान छिपाकर रखते हैं. लेकिन जब वो अपनी पहचान बताते हैं तो हंगामा हो जाता है.
जेलर 2 का एक्टिंग
फिल्म में हर बार की तरह इस बार भी रजनीकांत का स्वैग बहुत ही कमाल का है. मलयालम एक्टर सुराज वैन्यारामुड की एक्टिंग शानदार है. पहला हाफ में फिल्म में खूब कॉमेडी है.
यह भी पढ़ें | करिश्मा कपूर का 262 एपिसोड का 22 साल पुराना टीवी सीरियल, लोलो बनी थीं 67 साल की बिजनेसवुमन, अनु मलिक का गाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं