Friday OTT Releases: नवंबर का आखिरी शुक्रवार फिल्म और वेब सीरीज देखने वालों के लिए काफी खास होने वाला है. 27 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म तक कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. खास बात यह है कि इस बार दर्शकों के पास सस्पेंस, थ्रिलर, रोमांस, एक्शन और भक्ति से जुड़ी कहानियों के विकल्प मौजूद होंगे. ओटीटी पर अजय देवगन की 'दृश्यम 3' और 'हनुमान अंश' जैसी फिल्मों का इंतजार खत्म होने वाला है. आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली 7 फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट.
1. दृश्यम 3
अजय देवगन की चर्चित फिल्म 'दृश्यम 3' अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म में एक बार फिर विजय सालगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए नई मुश्किलों का सामना करता नजर आएगा. इस बार एसपी राजवीर सिंह तोमर की जांच कहानी में नया मोड़ लेकर आती है. फिल्म में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत और तब्बू भी अहम भूमिका में हैं.
रिलीज डेट: 27 नवंबर
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
2. हनुमान अंश
नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' भी इस शुक्रवार ओटीटी पर दस्तक देगी. शोभिनव सत्या की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक सफर की कहानी दिखाई गई है. फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.
रिलीज डेट: 27 नवंबर
प्लेटफॉर्म: सोनी लिव-नेटफ्लिक्स
3. ढाई चाल
राजनीति और कॉलेज की दुनिया में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 'ढाई चाल' अच्छी पसंद हो सकती है. इसकी कहानी यूनिवर्सिटी की राजनीति और छात्र चुनावों के इर्द-गिर्द घूमती है. यह सीरीज लेखक नवीन चौधरी के उपन्यास 'जनता स्टोर' और 'ढाई चाल' पर आधारित है.
रिलीज डेट: 27 नवंबर
प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार
4. द चाइल्ड
यह फिल्म स्पेन के बास्क इलाके में हुई एक दर्दनाक घटना पर आधारित है. कहानी में 1980 में हुए गैस विस्फोट के बाद एक बच्चे की मौत और उसके परिवार के दुख को दिखाया गया है. खासतौर पर मां और दादा के भावनात्मक संघर्ष पर ध्यान दिया गया है.
रिलीज डेट: 27 नवंबर
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
7. आदर्श कुटुंबम
साउथ एक्टर वेंकटेश की फिल्म 'आदर्श कुटुंबम' भी ओटीटी पर आने वाली है. यह तेलुगु भाषा की एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी में मनोरंजन के साथ एक्शन और रोमांच का मेल देखने को मिलेगा.
रिलीज डेट: 27 नवंबर
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
यह भी पढ़ें | SonyLIV ही नहीं इस OTT पर भी देख सकेंगे हनुमान अंश, जानें 5 भाषाओं में कहां देखेंगे नीम करोली बाबा पर बनी मूवी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं