Jaat box office collection day 1: सनी देओल की ताज़ा एक्शन फिल्म जाट गुरुवार को रिलीज़ हुई और इसने सलमान खान की फिल्म सिकंदर से बेहतर प्रदर्शन किया. जाट पहले दिन की कमाई एडवांस बुकिंग के मुकाबले कहीं ज्यादा रही. हालांकि एक पैन-इंडिया फिल्म के हिसाब से यह आंकड़े अभी थोड़ा कमजोर दिख रहे हैं, क्योंकि हिंदी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कमजोर दौर जारी है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में जाट की कमाई ऊपर जा सकती है.
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, सनी देओल की इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 8.51 करोड़ रुपये कमाए हैं. यह सैकनिल्क का लाइव डाटा हैं, जो बदल सकता है. रात के शो के बाद ही अंतिम आंकड़ा सामने आएगा. जाट की एडवांस बुकिंग बुधवार रात को खत्म हुई थी. इसने पहले दिन के लिए 2.37 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स की थी. हालांकि पहले दिन की कमाई एडवांस बुकिंग से तीन गुना ज्यादा रही, लेकिन यह सनी देओल की पिछली फिल्म गदर 2 से कम है, जिसने अकेले प्री-सेल्स में 17.60 करोड़ रुपये कमाए थे.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
दूसरी तरफ जाट ने पहले दिन हिंदी दर्शकों के बीच 12.89% ऑक्यूपेंसी हासिल की, जो सलमान खान की फिल्म सिकंदर के मुकाबले काफी बेहतर है. क्योंकि सिकंदर को गुरुवार को हिंदी में केवल 8.93% ऑक्यूपेंसी मिली. हालांकि यह सिकंदर का बॉक्स ऑफिस पर 12वां दिन था. दिल्ली में जाट के सबसे ज़्यादा 1,442 शो हुए, इसके बाद मुंबई में 982 और अहमदाबाद में 666 शो थे. चेन्नई में सबसे ज़्यादा 28.50% ऑक्यूपेंसी रही, क्योंकि वहां केवल 15 शो हुए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं