बॉर्डर 2 के बाद अब सनी देओल जल्द फिल्म ‘सूर्या' में नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म से जुड़ा उनका दमदार लुक सामने आया. जिसे फैंस खुद पसंदल कर रहे हैं. लेकिन अब ‘सूर्या' को लेकर नया खुलासा हुआ है. यह एक साउथ की रीमेक फिल्म है. इस बाद का दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है. Simply Mollywood नाम के इंस्टाग्राम पेज ने एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में दावा किया गया है कि जोजू जॉर्ज की फिल्म ‘जोसेफ' के पोस्टर के साथ सनी देओल की तस्वीर दिखाई गई है.
पोस्ट पर लिखा है कि जोजू जॉर्ज की ‘जोसेफ' का रीमेक सनी देओल अभिनीत ‘सूर्या' के तौर पर बनाया गया है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद दर्शकों के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि क्या सनी देओल एक बार फिर किसी गंभीर और सस्पेंसिव किरदार में नजर आने वाले हैं.
क्या है मलयालम फिल्म ‘जोसेफ' की कहानी?
साल 2018 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘जोसेफ' में जोजू जॉर्ज ने लीड रोल में थे. एम. पद्मकुमार के निर्देशन में बनी यह क्राइम थ्रिलर एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों के बीच एक केस की जांच में उलझ जाता है. फिल्म की कहानी में अपराध, रिश्ते, भावनात्मक संघर्ष और जांच के दौरान सामने आने वाले चौंकाने वाले पहलू अहम भूमिका निभाते हैं.
फिल्म में जोजू जॉर्ज की एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी. उनके किरदार की गंभीरता और कहानी का रहस्य इस फिल्म की खासियत रहे. ‘जोसेफ' उन मलयालम फिल्मों में शामिल है, जिन्होंने अपनी कहानी और अभिनय के दम पर दर्शकों का ध्यान खींचा.
सनी देओल के लिए अलग हो सकता है किरदार
अगर ‘जोसेफ' का हिंदी रीमेक सनी देओल के साथ बनता है, तो यह उनके फैंस के लिए एक अलग तरह का अनुभव हो सकता है. सनी देओल को हिंदी सिनेमा में एक्शन, दमदार डायलॉग और स्ट्रॉन्ग हीरो वाले किरदारों के लिए जाना जाता है. वहीं, ‘जोसेफ' जैसी कहानी में भावनात्मक गहराई, जांच और रहस्य के साथ-साथ किरदार की आंतरिक उथल-पुथल भी खास है. ‘जोसेफ' की आईएमडीबी रेटिंग 8 रेटिंग है, जिसे बंपर कमाई की थी.
यह भी पढ़ें | 4000 करोड़ की रामायणम् में साउथ की सुपरस्टार बनीं रावण की मां, जानें 40 साल के लंकेश से उम्र में कितनी बड़ी है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं