विज्ञापन
This Article is From May 22, 2024

ना कोई गाना ना ही इंटरवल, 20 दिन में बनकर तैयार हो गई थी राजेश खन्ना की ये फिल्म, पौने दो घंटे की इस फिल्म का हर मिनट है सस्पेंस से भरा

क्या आप जानते हैं कि बिना ब्रेक के पहली बॉलीवुड फिल्म आज से 55 साल पहले आई थी. इस फिल्म का नाम इत्तेफाक है. यह फिल्म साल 1969 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

ना कोई गाना ना ही इंटरवल, 20 दिन में बनकर तैयार हो गई थी राजेश खन्ना की ये फिल्म, पौने दो घंटे की इस फिल्म का हर मिनट है सस्पेंस से भरा
ये है बॉलीवुड की पहली बिना इंटरवल वाली फिल्म
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में हर साल अलग कहानी और कॉन्सेप्ट पर फिल्में बनती रहती हैं. जिसमें से कुछ सिनेमाघरों में सफल होती हैं तो कुछ का हाल बेहद खराब भी होता है. कुछ फिल्में अपनी कहानी या फिर गानों की वजह से भी सुर्खियां बटोरती हैं. कई फिल्में तो ऐसी भी हैं जो बिना ब्रेक के सिनेमाघरों में चलती रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना ब्रेक के पहली बॉलीवुड फिल्म आज से 55 साल पहले आई थी. इस फिल्म का नाम इत्तेफाक है. यह फिल्म साल 1969 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

इत्तेफाक में राजेश खन्ना, नंदा, बिंदु, सुजीत कुमार और मदन पुरी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे. यह बॉलीवुड की वह फिल्म की जो सिर्फ 20 दिनों में बनकर तैयार हो गई थी. इत्तेफाक की कहानी को सिर्फ सात दिनों में लिख दिया गया था. इसके बाद इस फिल्म को बनाने में सिर्फ 20 दिन खर्च हुए. इत्तेफाक बॉलीवुड की उन फिल्मों में से एक जिसमें एक भी गाने नहीं है. इतना ही नहीं यह बॉलीवुड की पहली फिल्म है, जिसमें इंटरवल नहीं था. पौने दो घंटे की इस फिल्म में शुरू से लेकर आखिरी तक सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है.

इत्तेफाक साल 1969 की हिट फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म का निर्देशन दिग्गज एक्टर यश चोपड़ा ने किया था. इत्तेफाक के लिए साल 1970 में उन्हें फिल्म फेयर में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था. राजेश खन्ना की इत्तेफाक को 48 साल बाद फिर से बॉलीवुड में बनाया गया था. इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय खन्ना और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थे. यह फिल्म साल 2017 में आई थी. हालांकि 2017 में आई इत्तेफाक बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकती. 

वीडियो: वो फिल्म जिसके Producer बने 5 लाख किसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ittefaq, Ittefaq Interval, First Without Interval Bollywood Movie Ittefaq, First Without Interval Bollywood Movie, Film Ittefaq
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com