विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2022

India vs Pakistan Funny Memes: भारत-पाक के मैच से पहले सोशल मीडिया पर हुई मीम्स की बरसात, देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

India vs Pakistan Funny Memes: मैच को लेकर सोशल मीडिया पर भी मीम्स की बरसात हो गई है. लोग इंडिया-पाकिस्तान मैच से जुड़े तमाम मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं.

India vs Pakistan Funny Memes: भारत-पाक के मैच से पहले सोशल मीडिया पर हुई मीम्स की बरसात, देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
India vs Pakistan Funny Memes: भारत-पाक मैच से पहले वायरल हुए मजेदार मीम्स
नई दिल्ली:

इंडिया-पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. इस मैच को लेकर फैन्स का जोश सातवें आसमान तक पहुंच गया है. रविवार, 28 अगस्त 2022 को दोनों टीमों को मैदान पर आमना-सामना करते हुए देखा जाएगा. मुकाबले से पहले ही सोशल मीडिया से लेकर गली, मोहल्लों तक हर तरफ इस मैच की चर्चा हो रही है. इस बीच मैच को लेकर सोशल मीडिया पर भी मीम्स की बरसात हो गई है. लोग इंडिया-पाकिस्तान मैच से जुड़े तमाम मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं. इन मीम्स को देखकर यकीनन आपकी भी हंसी रुकने वाली नहीं है. आइए ऐसे ही कुछ चुनिंदा मीम्स आपको दिखाते हैं. 

इंडिया से बार-बार हारा है पाकिस्तान

एशिया कप में दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड की बात की जाए तो इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 14 मुकाबले हुए हैं. इन 14 मुकाबलों में से 8 मैचों को भारत ने जीता है. वहीं पांच मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है. जबकि एक मैच रद्द कर दिया गया था. साल 2018 में आखिरी बार दोनों टीम आमने सामने आई थी, जिसमें इंडिया ने पाकिस्तान को नौ विकटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी.

27 अगस्त से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत 

बता दें कि एशिया कप 2022 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. 27 अगस्त 2022 से UAE में टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान इस टूर्नामेंट में एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई देंगे. फिलहाल इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी को एक बार फिर एक दूसरे के आमने-सामने देखने को लोग बेताब हैं.

VIDEO: शिल्पा शेट्टी ने चोटिल होने के बावजूद व्हीलचेयर पर कार्यक्रम में की शिरकत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Pakistan Match, India Vs Pakistan Asia Cup 2022, Memes On India Vs Pakistan Match, Funny Memes On India Pakistan Match, India Pakistan Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com