पावरी गर्ल के नाम से साल 2021 में एक पाकिस्तानी इन्फ्लूएंसर वायरल हुई थी, जो अब एक्ट्रेस बन चुकी है. वहीं उनकी लेटेस्ट फिल्म धुरंधर को पाकिस्तान का जवाब कही जा रही मेरा ल्यारी है, जिसमें वह अहम किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं. हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस दनानीर मुबीन की, जो एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. लेकिन इस बार वह तारीफें नहीं पा रही हैं. बल्कि अपने एक कमेंट को लेकर ट्रोल हो रही हैं, जो उन्होंने शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की फिल्म देवदास पर किया है.
दनानीर मुबीन ने देवदास को कहा ओवररेटेड
मैशन के साथ बातचीत में दनानीर मुबीन से जब पूछा गया कि उनके हिसाब से कौनसी फिल्म ओवररेटेड है तो उन्होंने देवदास चुनी. उन्होंने कहा, क्या कहानी है? एक शराबी है. एक महिला है, जिसमें कोई सेल्फ रिस्पेक्ट नहीं है. एक पिता है (बीप) और एक और महिला है, जो आदमी पर डोरे डालती है. क्या हो रहा है और यह क्लासिक क्यों है. क्यों लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं? मुझे सेट्स, भव्यता और पहनावे तो समझ आते हैं, लेकिन कहानी? हम शराब की लत को इतना ग्लैमरस क्यों बना रहे हैं?
लोगों ने किया ट्रोल
इस क्लिप के वायरल होते ही लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. रेडिट पर इंडियन फैंस जहां उन्हें ओवरएक्टिंग करने के लिए मना कर रहे हैं तो वहीं उनकी आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं.
देवदास के बारे में
देवदास 2002 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ और ऐश्वर्या राय अहम किरदार में नजर आए थे. वहीं फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया, जो कि शरतचंद्र नॉवल का अडैप्शन है. यह उस टाइम की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, जो कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी और खूब कमाई की थी. यह संजय लीला भंसाली की बेस्ट फिल्मों में से एक है.
ये भी पढ़ें- कौन हैं रवि मोहन की एक्स वाइफ आरती रवि, पति के आरोपों का दिया जवाब, कहा- सोते हुए शेर को कभी जगाना नहीं चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं