अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने पर्दे पर कई तरह से किरदार किए हैं. अपने किरदारों से उन्होंने अमिट छाप भी छोड़ी है. बिग बी के स्टाइल को फैंस काफी फोलो करते आए हैं. 43 साल पहले अमिताभ बच्चन का एक गाना आया था, जो लंबे समय तक कुली और लाखों मेहनतकश मजदूरों के बीच पॉपुलर हो गया था. इस गाने ने मजदूरों को हीरो बना डाला था. इस गाने का नाम 'सारी दुनिया का बोझ हम उठाते हैं' है. यह गाना साल 1983 में आई फिल्म कुली का है.
आनंद बख्शी के दर्द भरे बोल
'सारी दुनिया का बोझ हम उठाते हैं' कई मजदूरों के जुबां पर छा गया था. इस गाने को गाते हुए हर मजदूर और कुली खुद को हीरो समझता था. शब्बीर कुमार की शानदार आवाज, आनंद बख्शी के दर्द भरे बोल और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का संगीत मिलकर ऐसा गाना बनाया जिसे सुन आज भी दिल भर आता है. यह गाना फिल्म कुली की सबसे बड़ी जान था.
ये Video भी देखें: Hभक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार
किशोर कुमार गाने वाले थे गाना
गाना शब्बीर कुमार ने गाया, जो मोहम्मद रफी की आवाज से मिलती-जुलती थी. मनमोहन देसाई रफी साहब जैसे गायक चाहते थे. दिलचस्प बात यह कि किशोर कुमार ने भी इस टाइटल ट्रैक को रिकॉर्ड किया था, लेकिन उनकी आवाज थकी हुई होने और डबिंग के लिए डेट्स न मिलने के कारण शब्बीर कुमार को ही आखिरीकार गाना पड़ा. शब्बीर ने किशोर दा से इजाजत लेकर ही यह गाना गाया. आनंद बख्शी के बोल मजदूरों के संघर्ष को बयां करते हैं.
कुली के बारे में
कुली का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ ऋषि कपूर, रति अग्निहोत्री, वहीदा रहमान, कादर खान, शोमा आनंद, सुरेश ओबेरॉय और पुनीत जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे. बजट करीब 3.5 करोड़ था, लेकिन फिल्म ने लगभग 18-21 करोड़ का बिजनेस किया और 1983 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी. कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान बैंगलोर में पुनीत इसर के साथ फाइट सीन में अमिताभ बच्चन को गंभीर चोट लगी. फिल्म में उसी सीन को फ्रीज फ्रेम कर मैसेज दिया गया.
ये भी पढ़ें; 45 साल पुराना वो गाना जिसमें तीन सिंगर ने दी आवाज, संगीतकार ने किया अनोखा प्रयोग, 80 के दशक हर किसी का था फेवरेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं