हिंदी सिनेमा के लिए 1990 का दशक सुनहरा दौर था. भारत में बॉलीवुड के रोमांटिक और पॉप गानों की बेहतरीन धुनों ने इस समय को बेहद खास बनाया. कुमार सानू, अलका याग्निक और उदित नारायण जैसे मशहूर प्लेबैक सिंगर्स और ए.आर. रहमान, नदीम-श्रवण और जतिन-ललित जैसे दिग्गज संगीत निर्देशकों ने एक से बढ़ कर एक गाने दिए, जो दशकों बाद भी लोकप्रिय हैं. आज हम 90 के उस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी का भी पसंदीदा है. उन्होंने अपने स्पीच में इस गाने का जिक्र किया था. जी हां वह गाना है कुछ कुछ होता है का टाइटल ट्रैक.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में 'कुछ कुछ होता है' का जिक्र किया था, जिसके बाद फिल्ममेकर करण जौहर ने इसके लिए उनका शुक्रिया अदा किया. इस घटना ने इंडोनेशिया और अलग-अलग पीढ़ियों के बीच फिल्म और गानों की लोकप्रियता को लेकर फिर से ध्यान खींचा.जकार्ता में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'कुछ कुछ होता है' का जिक्र किए जाने के कुछ दिनों बाद, फिल्ममेकर करण जौहर ने इस जिक्र के लिए उनका शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, "बहुत खुश और सम्मानित" महसूस कर रहे हैं. करण जौहर ने मंगलवार को कहा कि मोदी के जिक्र ने फिल्म के टाइटल सॉन्ग को हमेशा के लिए यादगार बनाने में मदद की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- आदित्य धर- यामी गौतम ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश को बनाया आशियाना, खूबसूरत घर की तस्वीरें मोह लेंगी मन
फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे. दोनों देशों के बीच संबंधों के बारे में बात करते हुए फिल्म के टाइटल के बारे में बात करते हुए पीएम ने कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो "कुछ कुछ" से कहीं ज्यादा होता है. अपने भाषण में मोदी ने कहा, "यहां भारत का गाना 'कुछ कुछ होता है' बहुत लोकप्रिय है. आज मैंने इस पर कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं तो 'कुछ कुछ' से बढ़कर बहुत कुछ होता है.बाद में करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरीज सेक्शन में यह वीडियो फिर से शेयर किया. उन्होंने लिखा, "जकार्ता में हमारे सम्मानित प्रधानमंत्री @narendramodi जी का 'कुछ कुछ होता है' के बारे में बात करना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है. सचमुच, प्यार की एक ऐसी भाषा है जो हर सीमा से परे है. इस गाने को अपनाने और इसे हमेशा के लिए अमर बनाने के लिए धन्यवाद...
यह भी पढ़ें- जेल के दिनों को संजय दत्त ने किया याद, बोले- उन्हें लगा था मेरा हौसला टूट जाएगा
फिल्म के बारे में
'कुछ कुछ होता है' से जौहर ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था. इस फिल्म को उनके पिता यश जौहर ने प्रोड्यूस किया था और इसमें शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में थे. सलमान खान और सना सईद ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं. यह फिल्म 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं