विज्ञापन

संजय दत्त से पहले देश पर अपने बयानों के चलते विवादों में घिरे ये सितारे, एक को मिली थी पाकिस्तान जाने की सलाह

संजय दत्त हाल में शेखर सुमन के शो पर पहुंचे थे यहां उन्होंने भारत देश को लेकर एक बात कही. इस बात पर विवाद शुरू हुआ तो संजय दत्त ने साफ किया कि उनका ये स्टेटमेंट स्क्रिप्टेड था और उनका मकसद वैसा नहीं था जैसा समझा जा रहा है.

संजय दत्त से पहले देश पर अपने बयानों के चलते विवादों में घिरे ये सितारे, एक को मिली थी पाकिस्तान जाने की सलाह
संजय दत्त से पहले देश को लेकर अपने बयान के चलते विवादों में रहे ये सितारे
Social Media
नई दिल्ली:

अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. गांधी जयंती के मौके पर शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में पहुंचे संजय दत्त ने कहा, इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं. यहां शांति होनी चाहिए, लेकिन मुझे अब हमारे देश में वो शांति महसूस नहीं होती. हम भारतीय बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज होते हैं. हमने बहुत कुछ दिया है और हमें हमेशा ऐसा ही रहना चाहिए. मैं भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि वो दिन जल्द वापस आएं. 

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई और संजय दत्त को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह बातचीत स्क्रिप्टेड थी और उनका मकसद किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. संजय दत्त के अलावा, शाहरुख खान और आमिर खान भी भारत को लेकर अपने बयानों से विवाद में घिर चुके हैं. 

शाहरुख खान- साल 2015 में अभिनेता शाहरुख खान ने देश में बढ़ रही असहिष्णुता को लेकर बयान दिया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, मुझे लगता है कि असहिष्णुता बढ़ रही है. उनके इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ. कई लोगों ने उन्हें परिवार के साथ पाकिस्तान जाकर रहने की सलाह भी दी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

बाद में शाहरुख ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया. उन्होंने कहा था, मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि भारत असहिष्णु देश है. मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया जिसकी वजह से मुझे काफी परेशानी हुई. यह बहुत गलत है. शाहरुख ने कहा था कि युवाओं को देश को सेकुलर और विकासशील बनाने पर ध्यान देना चाहिए.

आमिर खान- साल 2015 में रामनाथ गोयनका अवॉर्ड समारोह के दौरान आमिर खान ने देश के माहौल को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कहा था, एक व्यक्ति के तौर पर, एक नागरिक के रूप में इस देश के हिस्से के तौर पर हम अखबारों में पढ़ते हैं कि क्या हो रहा है. हम इसे अखबारों में देखते हैं और निश्चित तौर पर मैं चिंतित हुआ हूं. मैं इससे इनकार नहीं कर सकता. मैं कई घटनाओं से चिंतित हुआ हूं. मैं जब घर पर किरण के साथ बात करता हूं, वह कहती हैं कि 'क्या हमें भारत से बाहर चले जाना चाहिए?' किरण को बच्चों की चिंता है. उन्हें डर है कि हमारे आसपास कैसा माहौल होगा. उन्हें हर दिन अखबार खोलने में डर लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/@aamirkhanproductions

उनके बयान के बाद आमिर और उनकी पत्नी किरण राव को लेकर भी काफी विवाद हुआ, हालांकि बाद में आमिर ने साफ किया था कि उनका या किरण का देश छोड़ने का कोई इरादा नहीं था. उन्होंने कहा था, भारत मेरा देश है, मैं इससे प्यार करता हूं. मैं यहां पैदा होकर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं और यहीं रह रहा हूं.

नसीरुद्दीन शाह- दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी देश और सरकार को लेकर अपनी बेबाक राय के लिए कई बार चर्चा में रहे हैं. हाल ही में जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और उनके खिलाफ हुई कार्रवाई पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने कहा था, अगर एक जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे, तो उसका दिल ही चाहेगा कि पूरा मुल्क उसी की तरह जाहिल, नासमझ, नाकाबिल और बेरहम बने.

Latest and Breaking News on NDTV

नसीरुद्दीन शाह ने छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने अभिनय के बारे में सबसे ज्यादा उन बच्चों से सीखा है, जिन्हें उन्होंने सिखाने की कोशिश की है. उन्होंने कहा, मेरी पूरी हमदर्दी उनके साथ है. मैं हजार-हजार हर सांस के साथ उन्हें दुआएं देता हूं और उन्हें सलाम करता हूं. उनके इस वीडियो को लेकर भी काफी चर्चा हुई और सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं.

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की फिल्म बनी 2026 की दूसरी बड़ी फिल्म, 4 दिन में कमाए इतने करोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Shah Rukh Khan, Aamir Khan, Naseeruddin Shah, Sanjay Dutt Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com