विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2022

Himanshi Khurana शानदार ब्लैक कोट में आईं नजर, इसकी कीमत में आ सकता है iPhone 13 Pro Max

हिमांशी खुराना पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने उस समय जमकर सुर्खियां बटोरी थीं, जब वह बिग बॉस 13 में आई थीं तो आसिम रियाज के साथ उनकी दोस्ती चर्चा में रही थी. लेकिन प्राडा का उनका यह कोट सुर्खियों में है.

Himanshi Khurana शानदार ब्लैक कोट में आईं नजर, इसकी कीमत में आ सकता है iPhone 13 Pro Max
हिमांशी खुराना का कोट आया सुर्खियों में
नई दिल्ली:

हिमांशी खुराना पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने उस समय जमकर सुर्खियां बटोरी थीं, जब वह बिग बॉस 13 में आई थीं तो आसिम रियाज के साथ उनकी दोस्ती चर्चा में रही थी. यही नहीं, शहनाज गिल के साथ उनकी दोस्ती ने भी शो को जमकर सुर्खियां दिलाई थीं. लेकिन हिमांशी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में हिमांशी ब्लैक कोट में नजर आ रही है. इस कोट में जहां वे बहुत ही कमाल की लग रही हैं, वहीं इसकी कीमत में आप आईफोन 13 प्रो मैक्स का 512 जीबी वाला फोन खरीद सकते हैं. 

हिमांशी खुराना ने प्राडा के ब्लैक कोट में इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था, 'कौन है वहां.' इस पर फैन्स ने मजेदार कमेंट किए थे. एक फैन ने लिखा था, आसिम. हिमांशी खुराना की इस फोटो पर एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लेकिन इस कोट की कीमत की बात करें तो यह 2,386 डॉलर यानी लगभग 1,76,920 रुपये बनती है. इस तरह उनका यह कोट फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. 

बता दें कि हिमांशी खुराना  पंजाबी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा रही हैं. उन्होंने 16 साल की उम्र में मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्हें मिस लुधियाना के खिताब से भी सम्मानित किया जा चुका है. वह कई म्यूजिक वीडियो भी कर चुकी हैं. हाल ही में वह पंजाबी फिल्म शावा नी गिरधारी लाल में भी दिखी थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himanshi Khurana, Himanshi Khurana Black Coat, Himanshi Khurana Age, Himanshi Khurana Asim Riaz, Himanshi Khurana Twitter, Himanshi Khurana Wiki, Himanshi Khurana Biography, Himanshi Khurana Photos, Himanshi Khurana Pics, Himanshi Khurana Wikipedia, Himanshi Khurana Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com