- हिमांशी खुराना ने नेहा कक्कड़ के गाने पर किया डांस
- वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का खूबसूरत अंदाज
- नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. पंजाबी फिल्मों से इतर हिमांशी खुराना ने 'बिग बॉस 13' के जरिए भी लोगों का खूब दिल जीता था. उनका एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'कल्ला सोहणा' (Kalla Shohna) गाने पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में हिमांशी खुराना के डांस के साथ-साथ ग्रे और व्हाइट सूट में उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. हिमांशी खुराना का यह वीडियो मुंबई डांसर्स ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 38 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का भले ही यह पुराना वीडियो है, लेकिन लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो पर आए फैंस के कमेंट्स को देखकर कहा जा सकता है कि हिमांशी खुराना का अंदाज उन्हें भी खूब पसंद आ रहा है. डांस से इतर वीडियो में एक्ट्रेस के लुक्स ने भी फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. बता दें कि 'कल्ला ही सोहणा' गाना नेहा कक्कड़ ने गाया है, जिसमें आसिम रियाज और हिमांशी खुराना साथ दिखाई दिए थे. इस गाने ने भी रिलीज के वक्त खूब धमाल मचाया था.
हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की बात करें तो एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ तो जुड़ी रहती ही हैं. इसके साथ ही वह समसामयिक मुद्दों पर खूब ट्वीट भी करती हैं. हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर भी हिमांशी खुराना काफी एक्टिव नजर आई थीं. उन्होंने न केवल ट्वीट के जरिए किसानों का समर्थन किया, बल्कि किसान आंदोलन में भी शामिल हुई थीं. इससे इतर हिमांशी खुराना कुछ ही दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव भी पाई गई थीं. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं