हर्षाली मल्होत्रा, जो कि मूवी बजरंगी भाईजान में 'मुन्नी' की भूमिका निभाकर काफी मशहूर हो गई हैं, सोशल मीडिया में भी वे हमेशा छाई रहती हैं. सोशल मीडिया में हमेशा सक्रिय रहने वालीं हर्षाली मल्होत्रा ने एक बार फिर से अपना एक खूबसूरत वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है, जो भी उनके फैंस को भा गया है. तभी तो फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और साथ ही कमेंट्स भी कर रहे हैं. वीडियो में हर्षाली को बादशाह के फेमस सॉन्ग ‘जुगनू' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है.
हर्षाली मल्होत्रा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में वे व्हाइट कलर की शॉर्ट जैकेट और पैंट पहने बड़े ही किलर अंदाज में ‘जुगनू' गाने पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो में हर्षाली बहुत ग्लैमरस नजर आ रही हैं. हर्षाली के डांस के अलावा उनका फिट लुक लोगों को खासा इम्प्रेस कर रहा है. वे उनकी फिटनेस पर भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘मुन्नी फिट हो गई है', तो एक अन्य ने लिखा, ‘परफेक्ट बॉडी बना ली है'. वहीं एक अन्य यूजर पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखती हैं, ‘बेटा पढ़ाई पर ध्यान दो. अगर वो अच्छे से कर ली तो ये सब नहीं करना पड़ेगा'.
-
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें, हर्षाली के इस पोस्ट को अब तक 35 हजार से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है. गौरतलब है कि हर्षाली ने साल 2012 की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान' में ‘मुन्नी' का रोल निभाकर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी.
ये भी देखें: Red Notice Review: जानें कैसी है ड्वेन जॉनसन, रयान रेनल्ड और गैल गैडोट की फिल्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं