- हरभजन सिंह का वायरल हुआ वीडियो
- पंजाबी गाने पर कर रहे डांस
- IPL में KKR की तरफ से खेल रहे हैं हरभजन
आईपीएल 2021 (IPL 2021) में हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से खेल रहे हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है, जिसमें वे एक पंजाबी गाने पर जमकर भांगड़ा कर रहे हैं. हरभजन (Harbhajan Singh Video) ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे ‘ढोल जगीरो दा' पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में हरभजन (Harbhajan Singh) एक के बाद एक अलग-अलग टी शर्ट में नजर आ रहे हैं. फैन्स को हरभजन का यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है और वे इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हरभजन (Harbhajan Singh Dance Video) के इस वीडियो पर शिखर धवन और युवराज सिंह का भी कमेंट आया है. इतना ही नहीं, हरभजन की पत्नी गीता बसरा (Geeta Basra) ने भी वीडियो पर कमेंट किया है. गीता बसरा लिखती हैं- वाह हीरो. इसके साथ ही उन्होंने आंखों में दिल वाला एक इमोजी भी बनाया है. हरभजन सिंह के विडियो को अभी तक लाखों में व्यूज मिल चुके हैं. बता दें, बैसाखी के मौके पर उन्होंने यह वीडियो शेयर किया था. एक फैन ने हरभजन के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “छा गए पाजी तुस्सी”.
बात करें हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के पर्सनल लाइफ की तो वे जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. गीता बसरा इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और जुलाई तक उनके घर में बच्चे की किलकारियां गूंज सकती हैं. बता दें, गीता बसरा एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, हालांकि शादी के बाद वे फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं. कपल की फिलहाल एक बेटी है, जिसका नाम हिनाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं