एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 (NDTV World Summit) का हिस्सा बनीं. इवेंट में उन्होंने जेंडर इक्वॉलिटी पर रिएक्शन दिया और कहा कि फीमेल एक्ट्रेसेस के साथ भी पठान और धुरंधर जैसी फिल्में बनाई जानी चाहिए. कृति सेनन ने कहा, मेरा मतलब है कि अभी दुनिया भर में अलग-अलग पेशों में जेंडर समानता की स्थिति है. यह एक बहुत बड़ा मुद्दा है. आम तौर पर जेंडर समानता आने में अभी बहुत लंबा समय लगेगा. यह एक दुखद सच्चाई है, लेकिन मैंने डेटा में देखा है कि दुनिया को पूरी तरह से जेंडर-समान बनने में लगभग 120 साल लग सकते हैं. बेशक, हमारी इंडस्ट्री में भी हालात थोड़े बेहतर हो रहे हैं. OTT और कई अन्य प्लेटफॉर्म्स के आने से, और कई लेखक अब महिलाओं के लिए भी बेहतरीन किरदार लिख रहे हैं. यह बहुत अच्छी बात है, क्योंकि अब सिर्फ पुरुष-प्रधान फिल्में ही नहीं बन रहीं, बल्कि कई महिला-प्रधान फिल्में भी बन रही हैं.
कृति सेनन ने कहा- जब थिएटर भरेंगे, तब देखा जाएगा.
कृति सेनन ने आगे कहा, महिलाएं भी मीडिया और एक्टिंग के क्षेत्र में आ रही हैं, लेकिन फीस और पेमेंट में अभी भी काफी अंतर है, जिसे बदलने की जरूरत है. हालांकि, यह सब एक तरह का गणित है कि थिएटर में फिल्म कितना रिटर्न देगी, या प्लेटफॉर्म्स किसी खास फिल्म या एक्टर के लिए कितना पेमेंट करेंगे. मैं अपनी अगली फिल्म की बात करूं तो वह पूरी तरह से मेरे कंधों पर है. एक सोलो लीड फिल्म. मैं चाहती हूं कि दर्शक इसे इतनी कमाई दें, जितनी वे किसी पुरुष एक्टर की फिल्म को देते. इसे ब्लॉकबस्टर बनाएं, फिर चीजें बदलेंगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#NDTVWorldSummit | Actor @kritisanon speaks out on gender parity and the pay gap in Bollywood #NDTVWorldSummit2026 @PadmajaJoshi @TJhumroo @SehgalRahesha https://t.co/rHZgGL5SpO
— NDTV (@ndtv) October 23, 2026
आगे उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि यह सिर्फ इंडस्ट्री की बात नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से एक कैलकुलेशन है कि आपने कितना इन्वेस्ट किया और आपको कितना रिटर्न मिला. मुझे लगता है कि दर्शकों को भी इस फर्क को मिटाने में मदद करनी चाहिए. वे फिल्म देखें, बिना यह सोचे कि उसमें मुख्य भूमिका में कौन है. जब ऐसा होगा और किसी महिला-प्रधान फिल्म को बहुत अच्छी ओपनिंग मिलेगी, तब चीजें बदलेंगी. क्योंकि कई एक्टर्स कहते हैं कि 'हम थिएटर भर रहे हैं, इसलिए हम ज्यादा फीस ले रहे हैं' तो ठीक है, जब थिएटर भरेंगे, तब देखा जाएगा.
फीमेल एक्टर्स के साथ बनाएं धुरंधर और पठान जैसी फिल्में
कृति सेनन ने आगे कहा, और मुझे लगता है कि ऐसा हुआ है. ऐसा नहीं है कि ऐसा नहीं हुआ है. क्रू फिल्म में 3 लड़कियां हैं, 3 लड़के भी हो सकते थे. लेकिन 3 लड़कियों को देखना फन था और इसने पैसे भी कमाए थियेटर में. प्रेरणा होती है प्रोड्यूसर्स के लिए कि वो इस तरह की फिल्मों में पैसे लगाएं. मुझे ये भी लगता है जब हम मेल ड्रिवन मूवीज बनाते हैं. ताकि लोग थियेटर में जाए और देखें. आप पठान धुरंधर जैसी फिल्में देखना चाहते हैं. लेकिन हमारे पास गट्स होना चाहिए कि बड़े बजट के साथ फीमेल एक्ट्रेस के साथ बी फिल्म बना सकते हैं. इतना रिस्क लेना चाहिए. सेम अमाउंट डालकर. अगर जरुरत है तो पठान और धुरंधर जैसी फिल्मों में फीमेल एक्ट्रेस को ले एक जैसी अमाउंट के साथ फिल्म पर पैसा लगाएं क्योंकि स्टोरी इतनी अच्छी है तो ये काम करेगी ही.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं