विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2018

Teaser Out: भगौड़ी दुल्हन का रोल निभाने वाली इस एक्ट्रेस ने कहा, 'जूते बांध लो सोनाक्षी...'

वर्ष 2016 की फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वल 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' 24 अगस्त को रिलीज होगा.

Teaser Out: भगौड़ी दुल्हन का रोल निभाने वाली इस एक्ट्रेस ने कहा, 'जूते बांध लो सोनाक्षी...'
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ डियाना पेंटी
  • आ गया 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का टीजर
  • सोनाक्षी भी दिखेंगी साथ
  • 24 अगस्त को होगी रिलीज
नई दिल्ली: वर्ष 2016 की फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वल 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' 24 अगस्त को रिलीज होगा. इसके पहले भाग में भगौड़ी दुल्हन की भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री डायना पेंटी सीक्वल के साथ वापसी कर रही हैं. वह 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ हैं जिनका भी किरदार एक भगौड़ी दुल्हन का है. डायना ने मंगलवार को ट्वीट किया, अब पता चला कि अकेली मैं ही हैप्पी नहीं हूं. एक और है जो भाग खड़ी हुई है. जूते बांध लो सोनाक्षी सिन्हा. 'हैप्पी फिर भाग जाएगी'. 24 अगस्त. 

बाबुल सुप्रियो के 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' से पाकिस्तानी सिंगर का गाना हटाने पर डायरेक्टर का आया ये जवाब
 फिल्म के पहले भाग का निर्देशन कर चुके मुदस्सर अजीज इसके सीक्वल के भी निर्देशक हैं. यह गायक जस्सी गिल की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी. उन्होंने ट्वीट किया, इस खबर को आप लोगों से साझा करते हुए रोमांच और गर्व महसूस हो रहा है। मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' 24 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म में अभय देओल, अली फजल और जिम्मी शेरगिल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे.

VIDEO: स्पॉटलाइट में मिलिए बॉलीवुड की नूर सोनाक्षी सिन्हा से

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happy Phirr Bhag Jayegi, Teaser Out, Diana Penty, Sonakshi Sinha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com