फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) इन दिनों हर किसी की जुबान पर है. इस फिल्म ने अभी तक 279 करोड़ के आसपास का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है. पहले इस फिल्म को भारत में रिलीज किया गया. शुरुआत में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन इस फिल्म को कहानी की वजह से काफी पॉजिटिव रिव्यूज मिले, फिर फिल्म हर किसी की पसंदीदा बन गई. अब यह फिल्म ग्लोबली रिलीज हो चुकी है. यह बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित है. नीम करोली बाबा को हनुमान जी का अवतार बताया जाता है. फिल्म में भी नीम करौली बाबा के बारे में काफी ऐसी चीज दिखाई गई हैं, जिसको दर्शकों ने पसंद किया. कास्ट इन दिनों भारत के कई शहरों में फिल्म को प्रमोट कर रही है. हाल ही में फिल्म की कास्ट नेहा परांजपे (Neha Paranjape) भोपाल पहुंचीं, उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए काफी मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी.
कढ़ी-चावल बने ग्लोबली डिश
जब एक्ट्रेस नेहा से पूछा गया कि फिल्म की सारी कास्ट भारत के कई शहरों में फिल्म का प्रचार कर रही है, हम कह सकते हैं कि फिल्म के माध्यम से आप लोगों की बीच आध्यात्मिकता फैला रहे हैं? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि जी बिल्कुल आप कह सकते हैं. हर किसी ऑडियंस के लिए इसका अनुभव अलग-अलग है. मैं यह कहना चाहूंगी कि हम जब कभी भी पेंटिंग करते हैं तो हम एक तरीके से ध्यान में चले जाते हैं. क्योंकि हम बाहरी दुनिया से कट जाते हैं. आपके मन का आइना दिखाती यह एक शानदार फिल्म है.
क्योंकि हर किसी को फिल्म देखकर अलग-अलग अनुभव मिल रहा है. जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि फिल्म में आपका एक सीन है, जिसमें आप बाबा और दूसरे लोगों को कढ़ी-चावल बनाकर खिलाती हैं, हम कह सकते हैं कि आपने कढ़ी-चावल को इंटरनेशलनली डिश बना दिया है, क्योंकि फिल्म ग्लोबली रिलीज हो चुकी है? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि बिल्कुल आप यह भी कह सकते हैं. यह नीम करौली बाबा जी की कृपा है जो मुझे इस तरीके का फिल्म में सीन मिला. वह कढ़ी-चावल वाला सीन लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. कढ़ी-चावल जो भारत का व्यंजन है, वह अब विदेशों में भी फेमस हो चुका है.
'हनुमान अंश 2' के बारे में ये कहा
जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि रिपोर्ट के अनुसार 'हनुमान अंश 2' जल्द दर्शकों के बीच में आएगी, आप इस बारे में क्या कहेंगी? इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आएगा, इस बात की जानकारी मुझे बिल्कुल नहीं मिली है. अगर फिल्म आती है तो इसमें मेरा किरदार होगा या नहीं, यह मैं खुद नहीं जानती. इसका सबसे बड़े कारण है कि नीम करोली बाबा हमेशा घूमते रहे हैं. वह एक जगह पर नहीं रहे. उनकी जो यात्है, है वह यात्रा के दौरान जिस गांव और शहरों में गए हैं. उन लोगों से उनका जो परिचय हुआ है. उन्होंने वहां उन लोगों के लिए जो मदद की है. वही सब चीज देखने के लिए मिलेंगी और अगर हनुमान अंश 2 आती है तो हो सकता है कि मेरा किरदार भी आपको दिखाई दे. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं भोपाल में आई हूं और मैंने अपने फैंस के साथ यह फिल्म सिनेमाघर में देखी. मुझे काफी अच्छा रिएक्शन मिल रहे हैं. लोगों ने मेरा काफी अच्छे से स्वागत किया और यहां के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया. इसको मैं हमेशा याद करूँगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं